उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ी सियासी हलचल पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह के घर पर पहुंचे हरदा

देहरादून। उत्तराखंड कांग्रेस में बड़ी सियासी हलचल हुई है। कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की मुलाकात हुई है। दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई है। बताया जा रहा है कि हरीश रावत बुधवार को सुबह प्रीतम सिंह से मिलने के लिए उनके यमुना कॉलोनी स्थित घर पर पहुंचे। प्रीतम सिंह ने हरदा का स्वागत किया। दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई है। हालांकि इस बारे में अभी कोई खास जानकारी सामने नहीं आई है लेकिन दोनों के बीच हुई मुलाकात अपने आप में बेहद खास है। गौरतलब है कि प्रीतम सिंह और हरीश रावत के बीच पिछले काफी दिनों से शीत युद्ध जैसे हालात बने हुए हैं। दोनों के अलग अलग गुट काम करते हैं। ऐसे में दोनों की मुलाकात कांग्रेस के लिए सुखद खबर मानी जा सकती है। हालांकि दोनों के बीच क्या बात हुई इसे जानने के लिए अभी इंतजार करना होगा। वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत और प्रीतम सिंह की मुलाकात को लेकर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया हैं माना जा रहा है कि  आगामी लोकसभा चुनाव की रणनीति तैयार की जा रही है। वह लोकसभा का चुनाव लड़ सकते है।जबकि हरदा और प्रीतम सिंह की मुलाकात से विरोधियों के साथ ही भाजपा के खेमे में भी हलचल बढ़ सकती है। हांलाकि गैरसैण में आयोजित बजट सत्र और कांग्रस की हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के बहाने प्रीतम सिंह बेहद सक्रिय नजर आ रहे है। आगामी 2024 के लोकसभ चुनाव के लिये भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने अभी से तैयारियां शुरू कर दी हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली