अमृतसर में अनोखी शादी, श्मशानघाट में गूंजी शहनाई

अमृतसर में अनोखी शादी, श्मशानघाट में गूंजी शहनाई
पूरी हुई हर रस्म और फिर वहीं से उठी डोली
अमृतसर। मोहकमपुरा इलाके में एक श्मशान घाट में बरात आई। श्मशान घाट में ही विवाह की रस्में पूरी की गईं और पूजा की डोली की विदाई भी वहीं से की गई। यह पहली घटना है कि किसी श्मशान से डोली उठी हो। नव दंपती ने अपने नए जीवन की शुरुआत मोहकमपुरा के बिल्ला वाला चौक स्थित श्मशान घाट से की है।
लड़की का परिवार गरीब है और श्मशान घाट में ही रहता है। लड़की पूजा अपने दादा-दादी के साथ रहती थी। दादा की कुछ समय पहले मौत हो चुकी है। अब दादी और पोती ही श्मशान घाट में बने छोटे से पुराने घर के कमरे में रह रही हैं। दादी प्रकाश कौर को पूजा की शादी की चिंता थी। परिवार गरीब होने के कारण बेटी की शादी के लिए पैलेस बुक नहीं करवा सकता था। इलाका निवासियों ने बरात के खाने, शगुन, परिवार के लिए जरूरत की सामग्री आदि की मदद के साथ बेटी की शादी की और यहीं से डोली को पूरे सम्मान के साथ विदा किया गया। इलाके के निवासियों अशोक कुमार, मनदीप सिंह और राजेश कुमार ने बताया कि जोड़ा फाटक से बिल्ला वाला चौक के पास श्मशान घाट में यह शादी करवाई गई है। यही पर ही दादी और उसकी एक पोती लंबे समय से रह रहे थे। दादी की उम्र भी काफी अधिक है। इलाका निवासियों ने बेटी के लिए एक लड़का ढूंढा और शादी करवा दी। लड़के के परिवार ने भी श्मशान में रहने वाले परिवार की लड़की के साथ शादी करने पर कोई एतराज नहीं जताया। जिस के चलते लोगों के सहयोग से सारी विवाह की रस्मों को पूरा करके डोली श्मशान घाट से विदा की गई। बरात के लिए खान पान की भी वहीं पर हलवाई लगा कर व्यवस्था की गई थी। इलाका निवासियों ने कहा कि श्मशान से पवित्र कोई जगह नहीं है। एक न एक दिन हर एक को यहां आना पड़ता है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली