बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में दो की मौत, एक घायल

जसपुर। बेहद दुःखद खबर सामने आईं हे।दो बाइको की आमने-सामने की हुई भीषण टक्कर में दो युवकों की मौत हो गई। जब के एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को हायर सेंटर रेफर किया गया है।पुलिस ने दोनों शवों का पंचनामा कर पीएम के लिए भेज दिया है। मृतकों में एक ही युवक नगर के मोहल्ला चौहान पट्टी का था। घटना से कोहराम मचा हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार महुआडाबरा रोड पर कासमपुर मोड़ के करीब आज सुबह लगभग 11बजे के करीब दो बाइकों की भीषण टक्कर हो गई जिसमें दो युवको की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बाइक पर पीछे बैठा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक में एक युवक आकिब पुत्र अकबर अली (24 वर्ष )नगर के मोहल्ला पट्टी चौहान का रहने वाला था।मोहल्ले में ही दूध डेरी का कार्य करता था। वही घटना में दूसरे युवक की पहचान कमल जीत पुत्र बब्लू (16 वर्ष)निवासी अभय राजपुर अफजलगड बिजनौर के रूप में हुई । कमल की बाइक पर बैठा युवक अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे सरकारी अस्पताल के चिकत्स्कों द्वारा हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों युवकों को पंचनामा कर शवों को पीएम के लिए भेज दिया। घटना की खबर परिजनों में पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली