रात में आंख खुली तो बगल के कमरे में अपनी ही पत्नी के साथ दोस्त को देख बौखलाया पति

Spread the love

रात में आंख खुली तो बगल के कमरे में अपनी ही पत्नी के साथ दोस्त को देख बौखलाया पति
गुस्से में आकर कुल्हाड़ी से पत्नी के रिश्तेदार का कर दिया क़त्ल
पुलिस ने आरोपित को आईएसबीटी से गिरफ्तार किया
देहरादून। आईटी पार्क के निकट व्यक्ति की हत्या प्रेम संबंधों के कारण हुई। बद्री उर्फ विजयपाल निवासी ग्राम पन्ना चौकी थाना अजयगढ़ मध्य प्रदेश व हरिराम निवासी ग्राम गुरुदीनपुरवा थाना अजयगढ़ जिला पन्ना मध्य प्रदेश एक दूसरे को जानते थे और सहस्त्रधारा रोड पर एक बिल्डिंग निर्माण का कार्य कर रहे थे। दोनों ने स्थल पर ही एक टेंपरेरी कमरा बनाया हुआ था जिसमें एक तरफ हरिराम अपनी पत्नी शांति देवी के साथ रह रहा था जबकि दूसरी साइड में विजयपाल अकेला रहता था। बुधवार रात दोनों ने शराब पी और अपने-अपने कमरे में सोने के लिए चले गए। रात को हरिराम की पत्नी विजयपाल के कमरे में चली गई। रात को जब हरिराम की आंखें खुली तो उसने अपनी पत्नी को कमरे में नहीं पाया। वह विजयपाल के कमरे में गया तो वहां हरिराम की पत्नी मौजूद थी।
गुस्से में आकर हरिराम ने पास ही रखी कुल्हाड़ी उठाई और विजयपाल के चेहरे पर ताबड़तोड़ वार कर दिए वह उसके मुंह पर तब तक वार करता रहा जब तक विजय पाल की मृत्यु नहीं हो गई। बाद में हरिराम ने विजयपाल का गला काटने की भी कोशिश की और इसके बाद फरार हो गया। पुलिस ने आरोपित को आईएसबीटी से गिरफ्तार किया, जिससे पूछताछ चल रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी