आदमखोर बाघ ने महिला को बनाया शिकार, जंगल में मिला शव

आदमखोर बाघ ने महिला को बनाया शिकार, जंगल में मिला शव
रामनगर। कार्बेट टाइगर रिजर्व (सीटीआर) की सीमा पर तीन माह के अंतराल में बाघ ने एक और महिला को शिकार बना लिया। बफरजोन से सटे सल्ट विकासखंड के झडगांव की महिला बीते रोज अचानक लापता हो गई थी। देर रात तक सर्च आपरेशन चला मगर उसका कहीं पता नहीं लग सका था। गुरुवार की सुबह मोहान व जौरासी रेंज के वन कर्मियों की संयुक्त टीम ने ग्रामीणों के साथ दोबारा कांबिंग की तो घर से कुछ ही दूर जंगल में महिला का शव बरामद हो गया।
सीटीआर से सटी सल्ट विकासखंड की झडगांव ग्राम पंचायत के तया मल्ला तोक निवासी यशवंत सिंह की 38 वर्षीय पत्नी कमला देवी बीते बुधवार को दोपहर से घर नहीं आई थी। उसके पति, बच्चों व गांव के लोगों को लगा था कि वह रोज की तरह घर का काम निपटा कर पास ही जंगल में घास लेने गई होगी। हालांकि वह मोबाइल घर ही छोड़ गई थी। मगर शाम तक कमला देवी घर नहीं लौटी तो स्वजनों और ग्रामीणों की चिंता बढ़ी। अनहोनी की आशंका के बीच वन क्षेत्राधिकारी मोहान गंगाशरण व विक्रम सिंह कैडा जौरासी रेंज ने मय टीम रात करीब 11 बजे सर्च आपरेशन चलाया। ग्राम प्रधान महेश भारद्वाज के अनुसार सुबह दोबारा तलाशी अभियान शुरू किया गया। बदनगढ नाले की ओर घर से कुछ ही दूर कमला देवी का शव बरामद बरामद कर लिया गया।
रेंज अधिकारी गंगाशरण के अनुसार मृतका के गले में दांत के निशान हैं और मौके पर बाघ के बाल भी गिरे मिले हैं। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया महिला पर बाघ ने ही हमला किया है। इससे पूर्व बीते वर्ष नवंबर में कार्बेट टाइगर रिजर्व से ही लगे सांकर गांव निवासी गुड्डी देवी को भी बाघ ने मार डाला था। उसका शव कालागढ वन रेंज की सीमा से सटे जमरिया वन क्षेत्र से बरामद हुआ था।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली