पुलिस ने यूपी का नशा कारोबारी को बार्डर से दबोचा 20 लाख कीमती स्मैक बरामद, मुख्य तस्कर पुलिस के हाथ नहीं लगा

रूद्रपुर। जनपद में मादक पदार्थों की तस्करी में लिप्त तस्करों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। इसी कार्रवाई के दौरान जिले की एएनटीएफ और पुलिस ने बार्डर से यूपी का नशा कारोबारी को गिरफ्तार किया है। उसके पास से लाखों कीमती स्मैक बरामद हुई। गुरुवार को पुलिस कार्यालय में एसएसपी डॉ मंजुनाथ टिसी ने खुलासा किया। उन्होंने बताया कि नशे के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। एएनटीएफ और कोतवाली पुलिस रामपुर बार्डर पर चैकिंग कर रही। तभी पुलिस को बिलासपुर की ओर से एक बाईक सवार आता दिखाई दिया। बाद में वह पुलिस को देख बाईक को मोड़ भागने लगा। पुलिस कर्मियों ने घेराबंदी कर कर उसे पकड़ लिया। एसएसपी ने बताया कि तलाशी लेने पर 105 ग्राम स्मैक बरामद हुई। पूछताछ में उसने अपना नाम मोहसिन खान उर्फ मोहसिन निवासी ग्राम भैसिया रामपुर बताया। तस्कर ने पुलिस पूछताछ में बताया कि वह स्मैक बरेली से लाकर क्षेत्र में सप्लाई करता है। वह स्मैक बरेली के नशा कारोबारी से लेकर आता है। पुलिस के मुताबिक बरामद स्मैक की कीमत 20 बताई जा रही। उसका अपराधिक रिकॉर्ड भी खंगाला जा रहा है। उन्होंने बताया कि मुख्य नशा तस्कर कीभी तलाश की जा रही है। तस्कर को पकड़ने वाली टीम में कोतवाल विक्रम राठौर,एसओजी प्रभारी विजेन्द्र साह, एसएसआइ कमाल हसन, एसएसआइ द्वितीय केसी आर्य, एएनटीएफ प्रभारी जसवीर चौहान, चौकी प्रभारी रम्पुरा अर्जुन गिरी गोस्वामी,आसिफ हुसैन, हरीश गोस्वामी, विनोद खत्री त्री आदि शामिल थे। एसएसपी ने बताया कि इस मामले की विवेचना सीओ आपरेशन अनुषा बडोला करेंगी।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली