विधानसभा चुनाव: किसके हाथ लगेगी सत्ता किसका कटेगा पत्ता, एक्जिट पोल बता रहे कुछ और ही खेल !

Spread the love

देहरादून। चुनाव की मतगणना में सिर्फ एक दिन शेष है, जिसके चलते प्रत्याशियों व उनके समर्थकों की धड़कनें तेज हो गई हैं। वही 10 मार्च की शाम को साफ हो जाना है कि उत्तराखण्ड की सत्ता किसके हाथ में जा रही है और किसका पत्ता साफ होने वाला है लेकिन प्रतिष्ठित न्यूज चैनलों के एक्जिट पोल कुछ अलग ही खेल खेल रहे हैं। कोई उत्तराखण्ड में भाजपा को बहुमत दिखा रहा है तो कोई कांग्रेस को सर्वे सर्वा बता रहा है हालांकि 10 मार्च को नतीजे आने ही हैं जिसमें मात्र एक दिन शेष है।
उत्तराखंड विधानसभा चुनावों की 70 सीटों पर गत 14 फरवरी को हुए मतदान के बाद अब आगामी 10 मार्च को चुनाव के नतीजे सामने आने वाले हैं। इससे पहले पांच राज्यों के 7 चरण में हुए मतदान के बाद अब कई एजेंसियों के एग्जिट पोल सामने आए हैं, जिसमें उत्तराखंड में कांग्रेस को स्पष्ट बहुमत मिलता नजर आ रहा है वहीं भाजपा की सरकार को इस बार झटका लगता दिख रहा है। एग्जिट पोल में जहां कांग्रेस को करीब 38 सीटें मिलती दिख रही हैं, वहीं भाजपा को 30 सीटों के करीब मिलती दिख रही हैं। हालांकि कुछ एग्जिट पोल में भाजपा को बहुमत मिलता दिख रहा है। ऐसे में कहा जा रहा है कि इस बार उत्तराखंड में दोनों दलों के बीच कांटे की टक्कर है। नतीजे किसके पक्ष में आएंगे, यह अभी कहना जल्दबाजी होगा।
हालांकि, अगर भाजपा एक बार फिर से सत्ता में आती है तो यह उत्तराखंड की राजनीति में इतिहास ही होगा, जब एक पार्टी लगातार दो बार सत्ता पर काबिज होगी। वहीं अधिकांश एग्जिट पोल कांग्रेस को सत्ता में आने का पूर्वानुमान दिखा रहे हैं। अगर ऐसा हुआ तो उत्तराखंड में जनता का हर बार की तरह इस बार भी सत्तारूढ़ पार्टी को सत्ता से बेदखल करने का फैसला लेना सामने आएगा।

एबीपी – सी वोटर एग्जिट पोल मार्च 2022
– कांग्रेस को एग्जिट पोल के नतीजों में 32 से 38 सीटें मिल सकती हैं ।
– दूसरी सबसे बड़ी पार्टी भाजपा बनकर उभर सकती है। एग्जिट पोल में भाजपा को 26 से 32 सीटें मिल सकती हैं ।
– इसके अलावा आम आदमी पार्टी उत्तराखंड में कोई कमाल नहीं कर सकी है । आप के खाते में शन्यू से 2 सीटें मिली हैं।
– इसके अलावा अन्य को 3 से 7 सीटें मिल सकती हैं।

वोट प्रतिशत
कांग्रेस 39 प्रतिशत
भाजपा 41 प्रतिशत
आप 9 प्रतिशत
अन्य 11 प्रतिशत

एग्जिट पोल में सीटों के नतीजे
कांग्रेस 32 से 38 सीटें
भाजपा 26 से 32 सीटें
आप 0 से 2 सीटें
अन्य 3 से 7 सीटें

इंडिया टुडे – एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार…
भाजपा – 36-46 सीटें
कांग्रेस – 20-30 सीटें
बसपा – 2-4 सीटें
अन्य -2-5 सीटें

जी न्यूज – डिजाइन बॉक्स्ड एक्जिट पोल के अनुसार …
भाजपा 35 फीसदी
कांग्रेस 39 फीसदी
आप 9 फीसदी
बसपा 8 फीसदी
9 फीसदी अन्य

सीटों का आकलन
कांग्रेस -35 40
भाजपा – 26-30
बसपा – 2-3
अन्य – 1-3

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    विक्रांत बागी की मौत पर गुस्सा आवास पर लगी सैकडों युवाओं की भीड़

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। बाइक सवार बदमाशों द्वारा की गई गोलीबारी में घायल हुए 26 वर्षीय युवक की मौ त की खबर मिलते ही रुद्रपुर में पुलिस प्रशासन चौकन्ना हो गया।…

    कुल्हाडी-सरिया से प्रहार कर युवकों का किया घायल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर  :-कोतवाली इलाके के गांव अर्जुनपुर में एक परिवार द्वारा कुल्हाडी व सरिया से प्रहार कर दो युवकों को लहुलूहान किये जाने का मामला सामने आया है। नाजुक…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    विक्रांत बागी की मौत पर गुस्सा आवास पर लगी सैकडों युवाओं की भीड़

    विक्रांत बागी की मौत पर गुस्सा आवास पर लगी सैकडों युवाओं की भीड़

    कुल्हाडी-सरिया से प्रहार कर युवकों का किया घायल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    कुल्हाडी-सरिया से प्रहार कर युवकों का किया घायल तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 17 लाख रुपये  ओवरसीज नेटवर्क से किया था संपर्क  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    विदेश भेजने के नाम पर हड़पे 17 लाख रुपये  ओवरसीज नेटवर्क से किया था संपर्क  तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज

    सामिया कॉलोनी की बत्ती गुल 800 परिवार में मचा हाहाकार गुस्साए लोगों ने घेरा बिल्डर का आवास 24 घंटे से नहीं मिला पानी,जमकर हंगामा

    सामिया कॉलोनी की बत्ती गुल 800 परिवार में मचा हाहाकार गुस्साए लोगों ने घेरा बिल्डर का आवास 24 घंटे से नहीं मिला पानी,जमकर हंगामा

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    विधायक करते रहे इंतजार, महापौर ने खुलवाया परशुराम चौक का कट जनता बोली— विधायक से 4 साल में नहीं हुआ काम

    दिव्यांग से प्रेम,शादी और दिया झांसा:-मुकदमा हुआ दर्ज कोतवाली इलाके की दूधिया नगर का है मामला  मोहब्बत पर लूटता रहा मेहनत की कमाई