बाजपुर। संदिग्धावस्था में एक नवविवाहिता अपने घर के कमरे में फंासी के फंदे पर लटकी मिली। परिजनों का कहना था कि गृह क्लेश के चलते विवाहिता ने आत्महत्या की है। वहीं सूचना पर पहंुची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उसका पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। साथ ही शक के आधार पर मृतका के पति को पूछताछ के लिये हिरासत मंे ले लिया।
जानकारी के अनुसार बीते बुधवार की देर रात करीब 12ः15 बजे एक व्यक्ति द्वारा पुलिस को डायल 112 पर सूचना दी गई कि बल्ली बननाखेड़ा में एक महिला ने फांसी लगाने की कोशिश की है। इस सूचना पर चैकी इंचार्ज बीजी गोस्वामी मय फोर्स मौके पर पहंुचे। सूचना बिलकुल सही पाई गई लेकिन जब तक पुलिस वहां पहंुची तब तक परिजनों ने महिला को फांसी के फंदे से नीचे उतार लिया था। पूछताछ में पता चला कि मृतका का नाम उर्मिला सैनी (21) पत्नी सूरज है। इसका विवाह बीते नवंबर 2021 में हुआ था। पूछताछ में परिजनों ने पुलिस को बताया कि हाल ही में तीन माह पहले उर्मिला को बेटा हुआ था जिसका देहांत हो गया था। किसी बात को लेकर बीते 2 दिनों से पति पत्नी में आपस में झगड़ा चल रहा था। वहीं पूछताछ के बाद शव को 108 की मदद से सीएचसी लाया गया जहां गुरूवार को पुलिस ने शव का पंचनामा भर शव को पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया। वहीं पुलिस ने शक के आधार पर मृतका के पति को पूछताछ के लिये कोतवाली बैठा लिया है।




