एनएसए अजीत डोभाल को दी गयी डाक्टरेट आफ साइंस की मानद उपाधि

Spread the love

पंतनगर ।राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पंतनगर विश्वविद्यालय के 34 में दीक्षांत समारोह में राज्यपाल गुरमीत सिंह ने डाक्टरेट आॅफ साइंस की मानद उपाधि प्रदान की। एनएसए के दीक्षांत समारोह में पहुंचने से छात्रों में भारी उत्साह नजर आया। गुरुवार को पंतनगर विश्व विद्यालय के 34 में दीक्षांत समारोह के अवसर पर विद्वत शोभा यात्रा का दीक्षांत पंडाल में प्रवेश हुआ, जिसमें विवि के लगभग चार सौ प्राध्यापकों ने शोभा यात्रा में प्रतिभाग किया। दीक्षांत समारोह में शैक्षणिक वर्ष 2020-21 व 2021-22 के यूजी के 1269, पीजी के 963 व पीएचडी के 271, कुल 2503 विद्यार्थियों दी उपाधि दी गई। साथ ही 26 स्वर्ण पदक, 22 रजत पदक व 22 कास्य पदक सहित विभिन्न अवार्ड भी प्रदान किए गए।इस बार 70 में से 48 पदकों पर छात्राओं ने कब्जा किया। वेटरिनरी स्नातक रोशनी व कृषि स्नातक सुरवि को कुलाधिपति स्वर्ण पदक मिला। वहीं राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल को राज्यपाल गुरमीत सिंह ने डाॅक्टरेट आॅफ साइंस की मानद उपाधि प्रदान की। दीक्षांत समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा, बाॅर्डर में तैनात जवान की तरह ही कृषि उपाधि लेने वाले छात्र योद्धा है। कहा कि खाद्य सुरक्षा राष्ट्रीय सुरक्षा का ही आयाम है। चीन में खेती कम फिर भी उत्पादकता हमसे अधिक। 15 फीसदी क्षेत्रफल में ही खेती होती है चीन में, फिर भी हम से 22» उत्पादकता अधिक है। एनएसए ने अगले 10 वर्ष में भारत को विश्व में खाद्य उत्पादकता के क्षेत्र में सर्वश्रेष्ठ बनाने का आ“वान किया। राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल ने कहा कि पंत विश्वविद्यालय हमारे राष्ट्र का गौरव है। विवि ने देश की सेवा उस समय पर को थी, जब देश आजाद हुआ था। जब भारत का विभाजन हुआ तो 22 मिलियन हेक्टर भूमि पाकिस्तान में चली गई। उपजाऊ भूमि चली गई। जिससे 35 करोड़ की जनता के लिए अन्न पर्याप्त नहीं था। आजादी के समय देश मे 50 मिलियन टन खाद्यान उत्पादन हुआ था, जो वर्तमान में बढ़कर 340 मिलियन टन उत्पादन हो रहा है। पंत विवि की वजह से देश खाद्यान्न में न केवल आत्मनिर्भर हुआ, बल्कि निर्यात भी कर रहा है। इस विश्वविद्यालय का और यहां के शोध कर्ताओं का अहम योगदान है। यहां से 1960 से विज्ञानी निकल रहे हैं। जिस वक्त देश आजाद हुआ इस वक्त चीन और भारत का उत्पादन बराबर थी। चीन का क्षेत्रफल भारत से अधिक है, लेकिन चीन में सिर्फ 15 प्रतिशत भूमि पर खेती होती है।वर्तमान में भारत में 1 .7 मिलियन स्क्वायर मीटर क्षेत्रफल में और चीन ने 1.4 मिलियन स्क्वायर भूमि में खेती होती है, लेकिन चीन का उत्पादन हमारे यहां से तीन गुना ज्यादा होता है। डोभाल ने कहा भारत के कृषि भूमि से कम चीन में होने पर भी वहां उत्पादन अधिक है। हमें अपना प्रोडक्शन बढ़ाना होगा। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि आप सब इसके सैनिक हैं जो उत्पादकता को बढ़ाएंगे। समारोह में कृषि मंत्री गणेश जोशी, डीजी आईसीएआर डाॅ हिमांशु पाठक समेत तमाम लोग  उपस्थित रहे।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप