कांवर यात्रा को देखते हुए भारी वाहनों की नो एंट्री

Spread the love

कांवर यात्रा को देखते हुए भारी वाहनों की नो एंट्री
रुद्रपुर।  कांवर यात्रा के चलते मुख्य मार्गों पर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाये रखने के लिए शहर में भारी वाहनों की नो एंट्री की गयी है। जिसके चलते रामपुर हाईवे में यूपी बार्डर पर भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। बार्डर पर पुलिस तैनात है। वहीं इंदिरा चौक पर भी सीपीयू वह यातायात पुलिस मुस्तैद है । बता दें कि कांवर यात्रा के चलते 18 फरवरी तक जिले में भारी संख्या में कावडिय़ों क आवागमन रहता है। कावड़ यात्रा को सकुशल सम्पन्न कराने के लिए पुलिस महकमा अलर्ट है। जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्र में भारी वाहनों का प्रवेश निषेध नो एंट्री 14 फरवरी से शुरू हो गयी थी। जो 18 फरवरी तक प्रभावी रहेगी।  नो एंट्री के चलते रूद्रपुर में रामपुर बार्डर पर बृहस्पतिवार को भारी वाहनों की लंबी कतारें लग गयी। नो एंट्री के चलते  जाम की स्थिति हो गई। एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल ने बताया   कि 18 फरवरी तक रामपुर की ओर से आने वाले समस्त भारी वाहन, जिन्हे हल्द्वानी, सिडकुल की ओर जाना है को नो एंट्री के नियमों का पालन करते हुये रात्रि 11बजे से सुबह 7 बजे तक चलेंगे। आवश्यक सेवाओं के वाहन जैसे दूध,गैस,फल,सब्जी तथा पैट्रोलियम पदार्थ  भरे वाहनों के चलने का समय सुबह 7बजे से 11निर्धारित किया गया है। कांवरियों की सुरक्षा और शांति व्यवस्था के लिए हाईवे पर जगह जगह पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस जगह जगह संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही है।
एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा कांवर यात्रा को सकुशल संपन्न कराने को पुलिस पूरी तरह अलर्ट है। कांवर यात्रा में कोई बाधा न आडे न आए, इसके लिए  अधीनस्थों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। अराजकता फैलाने वालों को बख्शा नहीं जायेगा। जगह जगह पुलिस फोर्स भी तैनात हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी