कार अनियंत्रित होकर पलटी, पति पत्नी की हुई मौत दो बच्चे व एक मित्र घायल

हरिद्वार। हरिद्वार राष्ट्रीय राज्य मार्ग 74 पर एक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार में सवार पति पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई जबकि उनके दो बच्चे व एक मित्र घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार से पति पत्नी के शव को निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घायलों को नगीना सीएचसी में भर्ती कराया है। सभी लोग उत्तराखंड के काशीपुर से चंडीगढ़ एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे।उत्तराखंड के जिला उधम सिंह नगर थाना काशीपुर, छोटे गुरुद्वारे वाली गली निवासी सतकरतार पुत्र हरवंश सिंह अपनी पत्नी सिमरन कौर, बेटा जगदीप 15 वर्ष, बेटी हरनीत 21 वर्ष व मित्र गुरजीत पुत्र बलदेव निवासी फसीहापुर थाना काशीपुर उधम सिंह नगर के साथ काशीपुर से चंडीगढ़ पंजाब एक पारिवारिक समारोह में शामिल होने जा रहे थे। जब उनकी टोयोटा ग्लैंजा कार सुबह लगभग 5:30 बजे कोतवाली देहात (गंगा नदी पुल से पहले) नगीना के बॉर्डर पर पहुंची तो अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। घटना में कार चला रहे सतकरतार 50 वर्ष व उसकी पत्नी सिमरन कौर 45 वर्ष की मौके पर ही मृत्यु हो गई, जबकि इनकी पुत्री हरनीत व पुत्र जपदीप व मित्र गुरजीत 35 वर्ष को मामूली चोटें आई। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी रविंद्र वशिष्ट ने पुलिस टीम के साथ सभी को कार से बाहर निकाला तीनों घायलों को तत्काल सीएचसी में भर्ती कराया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई तथा दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए बिजनौर भेज दिया गाया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली