बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने सीएम आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री से की भेंट नकल विरोधी कानून बनाए जाने पर किया आभार व्यक्त  

  • खटीमा ।  शनिवार को विद्यार्थियों ने बड़ी संख्या में मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से भेंट की।विद्यार्थियों ने नकल विरोधी कानून बनाए जाने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त किया।
    मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि नकल विरोधी कानून आने से परीक्षाएं पारदर्शिता व निष्पक्षता से नकलविहीन सम्पन्न होंगी और क्षमतावान, प्रतिभावान एवम योग्यतम व्यक्ति चयनित होंगे, जिससे शासकीय कार्यों का निर्वहन समयबद्धता, पारदर्शिता तथा सरलता से होगा। जिससे जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ आम जनता को आसानी व शीघ्रता से प्राप्त होगा।
    मुख्यमंत्रीपुष्कर सिंह धामी ने विभिन्न महाविद्यालयों आई हुई छात्राओं से मुलाकात की। मुख्यमंत्री  ने कहा कि राज्य को बनाने तथा राज्य के विकास में मातृशक्ति, नारी शक्ति का बहुत बड़ा योगदान है।मातृ शक्ति की सुरक्षा और सशक्तिकरण हेतु बहुत सारी योजनाएं लेकर आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि बहन–बेटियों एवं महिलाओं के साथ होने वाली घटनाओं को रोकने के लिए गौरा शक्ति एप लॉन्च किया है। उन्होंने महिलाओं एवम बालिकाओं से अनुरोध किया कि सभी गौरा शक्ति एप पर अपना रजिस्ट्रेशन करवाएं, एप पर रजिस्ट्रेशन होते ही संबंधित थाने के ऑटोमैटिक सर्विलांस पर आ जाएंगे और सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित थाने की होगी। उन्होंने सभी से अनुरोध किया कि सभी महिलाएं इस एप को अवश्य डाउनलोड करके उपयोग करें। उन्होंने कहा कि गोरा शक्ति एप मातृशक्ति के लिए पूरी तरह सुरक्षित है। इस दौरान जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, उप जिलाधिकारी रविंद्र बिष्ट, भाजपा जिलाध्यक्ष कमल जिंदल, रमेश जोशी रामू, संतोष अग्रवाल सहित क्षेत्रीय जनता उपस्थित थी ।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली