12 सौ करोड़ का स्कैम का  एक और  शातिर गिरफ्तार  

Spread the love

12 सौ करोड़ का स्कैम का  एक और  शातिर गिरफ्तार  आरोपी के कब्जे से लैपटॉप. मोबाइल फोन. (घटना में प्रयुक्त) डेबिट कार्ड बरामद
देहरादून। फर्जी वेबसाइट से फर्जी कंपनी के जरिए फर्जी ट्रेडिंग का लालच देकर धोखाधड़ी करने वाले को एक ठग को एसटीएफ ने गिरफ्तार करने में सफलता पाई है .एसटीएफ के साईबर क्राईम पुलिस स्टेशन द्वारा लगातार दबिशें देकर 1200 करोड़ के स्कैम करने वाले गिरोह के एक और सदस्य को दिल्ली से गिरफ्तार किया अभियुक्त पर 10 हजार का ईनाम क्या हुआ था एस टी एफ ने अब तक इस मामले में कुल 13 अभियुक्तों की पहचान कर 06 की गिरफ्तारी कर, 04 अभियुक्तो को नोटिस तथा 03 अभियुक्त के विरूद्व लुक आउट सर्कुलर जारी किए गए हैं। एसटीएफ की सीसीपीएस यूनिट द्वारा देश के हवाला आपरेटरो के संगठित गैग के विरूद्व कार्यवाही लगातार जारी।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ आयुष अग्रवाल द्वारा जानकारी दी गई कि साइबर क्राईम पुलिस स्टेशन पर दिनांक 04-09-2021 को अमित कुमार पुत्र रामेश्वर प्रसाद निवासी- डी-2 ज्वालापुर सुभाष नगर जनपद हरिद्वार के प्रार्थना-पत्र के आधार पर मु0अ0स0 30/21 धारा 420/120बी भा0द0वि0 व 66डी0 आई0टी0 एक्ट बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया। जिसमें वादी को अज्ञात व्यक्ति द्वारा व्हाटसएप पर मैसेज भेजकर जिसमें (सोना/रेडवाईन) मसाले आदि चीजों की चीन से आनलाइन ट्रेडिग पर इन्वेस्टमेंट करके ज्यादा मुनाफा कमाने का प्रलोभन देकर विभिन्न तिथियों में भिन्न-भिन्न खातों में 15 लाख रुपए की ठगी की गयी।
जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ ने तकनीकी टीम का गठन कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए पुलिस टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त विभिन्न बैक खातो एवं मोबाईल नम्बरों की जानकारी लेकर विश्लेषण किया गया। इनके विश्लेषण से इस मामले में मनी-लांड्रिग व चाईनिज कनेक्शन होना प्रकाश में आया । जिस पर त्वरित कार्यवाही करते हुये, रोहित कुमार को पंजाब के फरीदकोट (पाकिस्तान बार्डर) से, 02 अभियुक्तों को भोपाल म0प्र0 से एवं 01 अभियुक्त को राउरकेला उड़ीसा से गिरफ्तार किया गया तथा मुम्बई के 01 फिल्म निर्माता की संलिप्तता पाये जाने पर 41 (A) सीआरपीसी का नोटिस तामील कराया गया । विवेचना के क्रम में दिल्ली में स्थित कम्पनियों पर कार्यवाही करते हुए 03 अभियुक्त के विरूद्व न्यायालय से गैर जमानती वांरट प्राप्त करते हुये लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया तथा 03 अभियुक्त को 41 (A)सीआरपीसी का नोटिस तामील कराया गया । विवेचना के क्रम में दिल्ली में स्थित कम्पनियों पर कार्यवाही करते हुए 03 अभियुक्त के विरूद्व न्यायालय से गैर जमानती वांरट प्राप्त करते हुये लुक आउट सर्कुलर जारी किया गया तथा 03 अभियुक्त को 41 (A) सीआरपीसी का नोटिस तामील कराया गया। तथा इसके अिरिक्त नेपाली मूल के अन्य अभियुक्त जो कि दुबई और नेपाल में पैसे भेजने वाले हवाला संचालक का काम कर रहा था जिसे विगत माह दिल्ली से गिरफ्तार किया गया। इस पूरी प्रक्रिया में न्यूनतम 1200 करोड़ के घोटाले का पर्दाफाश हुआ है।
अभियोग में अभियुक्तों के विरुद्ध कार्यवाही हेतु गठित टीम द्वारा घटना में प्रयुक्त मोबाईल नम्बर, व शिकायतकर्ता से प्राप्त धनराशि की जानकारी प्राप्त की गयी तो प्रकाश में आये अभियुक्तो द्वारा स्वंय को जीएलसी प्राइवेट लिमिटेड कम्पनी मे आनलाईन ट्रेडिंग की बात बताकर फर्जी बेवसाइट के माध्यम से पैसे कमाने का लालच देकर वादी मुकदमा से हुयी धोखाधडी का सम्बन्ध fake Website (Hongkong, Singapore) से पाये जाने पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए टीम को NCR, नई दिल्ली व अन्य सम्भावित स्थानो में रवाना किया गया।
इस मामले में अब पुलिस टीम द्वारा अथक मेहनत एवं प्रयास से अभियुक्तो द्वारा वादी मुकदमा को दिए गए खाते के खाताधारक की जानकारी प्राप्त कर खाताधारक के सम्बन्ध में साक्ष्य एकत्रित करते हुये अभियोग में 10 हजार रुपये के ईनामी अभियुक्त अश्वनी कुमार पुत्र चंद्रमणि तिवारी मूल निवासी ग्राम व पोस्ट भभुआ थाना भभुआ जनपद कैमूर बिहार व हाल निवासी मकान नंबर 2 3rd फ्लोर मंगल बाजार रोड विजय विहार उत्तम नगर थाना बिंदापुर दिल्ली उम्र 36 वर्ष को नई दिल्ली से गिरफ्तार करते हुये घटना में प्रयुक्त मोबाईल फोन, डेबिट कार्ड व लैपटॉप बरामद किया गया। पकड़े गए आरोपी फर्जी कम्पनी बनाकर आमजनता को आनलाईन ट्रेडिंग की बात बताकर फर्जी बेवसाइट के माध्यम से पैसे कमाने का लालच देकर आनलाईन धोखाधडी करना व अभियुक्तो व पकडे गये सहअभियुक्त द्वारा भारत के अलग-अलग कोनो मे दर्जनो फर्जी कम्पनी बनायी गयी थी और साईबर अपराधियो द्वारा फिल्मो की स्क्रीनिंग के नाम पर करोडो रुपये क्रिप्टो करेंसी के माध्यम से भारत से बाहर भेजे गये । अपराध मे प्रयुक्त बैवसाईट डिटेल से प्रतीत होता है कि चह बैवसाइट हांगकांग व सिगांपुर मे बनायी गया थी । उपरोक्त विवेचना में अब तक कुल 06 अभियुक्तों की गिरफ्तारी 04 अभियुक्तो को 41 (क) सीआरपीसी का नोटिस तथा 03 अभियुक्त के विरूद्व NBW प्राप्त करते हुये लुक आउट सर्कुलर जारी कराते हुये देश के हवाला आपरेटरो के संगठित गैग के विरूद्व कार्यवाही की गयी है। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से लैपटॉप डेल कम्पनी. मोबाइल फोन. (घटना में प्रयुक्त) डेबिट कार्ड- भी बरामद हुआ।


  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप