रूद्रपुर। महाशिवरात्रि के पावन पर पर आज श्री दूधिया बाबा सन्यास आश्रम समिति द्वारा किच्छा रोड़ स्थित श्री दूधिया बाबा मंदिर में गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी स्वामी शिवानन्द जी महाराज की अगुवाई में विशाल भंडारा आयोजित किया गया। जिसमे नगर एवं दूर दराज क्षेत्रों के हजारों श्रद्धलुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान स्वामी शिवानन्द जी महाराज ने दूधिया बाबा कन्या छात्रावास की बालिकाओं को प्रसाद वितरण किया। साथ ही दूधिया मंदिर परिसर में उमडे हजारो श्रधालुओं ने भी पावन शिवरात्रि के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया । पिछले 49 वर्षों से चली आ रही विशाल भंडारे की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष पुनः दूधिया बाबा संन्यास आश्रम रूद्रपुर द्वारा विशाल भंडारे का आयोजन मंदिर परिसर में किया गया ।भंडारा प्रसाद ग्रहण करने आए




