उत्तराखण्ड CM चेहरे को लेकर अहम बैठक कल, कुछ मंत्रियों का भी कट सकता है पत्ता

Spread the love

देहरादून। उत्तराखंड का मुख्यमंत्री कौन होगा ? इसका फैसला जल्द ही ले लिया जाएगा। भाजपा सूत्रों की बात मानें तो विधायक दल की बैठक 20 मार्च को प्रस्तावित है। इसी बैठक में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा हो जाएगी। नई सरकार के गठन के साथ ही कुछ मंत्रियों का भी पत्ता कट सकता है। उनके स्थान पर नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। भाजपा हाईकमान ने उत्तराखंड के मुख्यमंत्री के साथ-साथ नई मंत्रिपरिषद के सदस्यों के चयन का होमवर्क भी लगभग पूरा कर लिया है। मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा होने के साथ ही मंत्रियों के नामों पर भी मुहर लग जाएगी।
केंद्रीय नेतृत्व 2024 के लोकसभा चुनावों को ध्यान में रखकर क्षेत्रीय और जातीय संतुलन के आधार पर नई मंत्रिपरिषद के गठन पर विचार कर रहा है। विधायकों और मंत्रियों की बार-बार दिल्ली दौड़ को भी इसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
भाजपा सूत्रों का कहना है कि पिछली कैबिनेट में शामिल रहे पार्टी के कुछ मंत्रियों की इस बार छुट्टी हो सकती है। उनके स्थान पर नए चेहरों को कैबिनेट में शामिल किया जा सकता है। बताया जा रहा है उम्र दराज नेताओं को इस बार मंत्रिमंडल में जगह मिलना मुश्किल है। इनमें से किसी को विधानसभा अध्यक्ष बनाए जाने की भी चर्चा है।
सूत्रों का कहना है कि पार्टी नेतृत्व मुख्यमंत्री के साथ ही मंत्रिपरिषद में नए व युवा चेहरों को तवज्जो दे सकता है। इसकी वजह यह है कि पार्टी को सरकार में नयापन भी लाना है। साथ ही चुनाव में अच्छा प्रदर्शन करने वाले युवाओं को नेतृत्व की सेकंड लाइन की तरह आगे भी बढ़ाया जाएगा। राज्य की पांचवीं विधानसभा में भाजपा के नौ विधायक ऐसे चुनकर आए हैं जिनकी उम्र चालीस साल से कम है। जबकि इनमें से कई चेहरे दूसरी तो कई तीसरी बार के विधायक हैं। ऐसे कुछ चेहरों को मंत्रिपरिषद में जगह मिलना तय है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण को लेकर प्रशासन की कार्रवाई के बीच व्यापार मंडल के भीतर भी मतभेद खुलकर सामने आ गए हैं। डीडी चौक से गावा चौक तक…

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    Spread the love

    Spread the loveकाशीपुर। काशीपुर बाईपास मार्ग के चौड़ीकरण की प्रक्रिया तेज हो गई है। प्रशासन ने प्रभावित व्यापारियों को दुकानें हटाने के लिए समय-सीमा निर्धारित कर दी है। इसी बीच…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    चोरी के शक में दोस्त बना दुश्मन, शराब पार्टी बुलाकर रची खौफनाक साजिश

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार

    गदरपुर फायरिंग कांड में बड़ा खुलासा, यूथ कांग्रेस के दो पूर्व पदाधिकारी समेत चार गिरफ्तार