पीडि़त श्रमिक के समर्थन में लोगों का फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन

रुद्रपुर। सिडकुल की एक  फैक्ट्री में काम करने के दौरान मशीन की चपेट में आने से घायल हुए नाबालिग श्रमिक को मुआवजा और स्थाई नौकरी दिलाने के लिए श्रमिकों ने फैक्ट्री गेट पर प्रदर्शन किया।  उन्होंने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि भूड़ा देवरिया किच्छा निवासी नाबालिग एक  फैक्ट्री में पिछले नो माह से ठेकेदार के अधीन काम कर रहा था। काम करने के दौरान  बुरादे वाली मशीन में पैर फंसने से उसका एक पैर कटकर अलग हो गया। जिससे वह चलने फिरने में असमर्थ हो गया है। आरोप है कि फैक्ट्री में अपाहिज हुए उक्त नाबालिग श्रमिक को दवाई का खर्च मात्र साठ हजार रूपये दिया गया है कि जो कि अन्याय है। श्रमिकों ने श्रम प्रवर्तन अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर नाबालिग श्रमिक को ईलाज हेतु धनराशि एवं पर्याप्त मुआवजा एवं स्थाई नौकरी दिलाने की मांग की।  प्रदर्शन करने वालों में होरी लाल, पूर्व प्रधान चन्द्रशेखर, जगदीश, हरीश, जितेन्द्र, उमा देवी, गीता देवी, पार्वती, शोभा, मालती, ज्ञानवती, शांति, चन्द्रा, गीता देवी, परशुराम, जितेन्द्र, नितेश, बबलू, साकेत, उमेश, परशुराम, राजकुमार आदि शामिल थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली