Uttarakhand Update : प्रोटेम स्पीकर ने नव निर्वाचित विधायकों को दिलाई शपथ, ऋतु खंडूरी ने संस्कृत तो किशोर उपाध्‍याय ने गढ़वाली में ली शपथ

देहरादून। भाजपा का नेता विधायक दल चुने जाने से पहले सोमवार सुबह 11 बजे पांचवीं निर्वाचित विधानसभा के सदस्यों को प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने शपथ दिलाई। इससे पहले सुबह 10 बजे राजभवन में राज्यपाल ले जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने नामित प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत को शपथ दिलाई।
विधायक ऋतु खंडूरी ने संस्कृत में शपथ ली, तो वहीं किशोर उपाध्‍याय ने गढ़वाली में शपथ ली। खटीमा विधायक भुवन कापड़ी, गदरपुर विधायक अरविंद पांडेय, सोमेश्‍वर विधायक रेखा आर्य और मसूरी विधायक गणेश जोशी सहित सभी नवनिर्वाचित विधायकों ने शपथ ली।
बता दें कार्यक्रम विधानसभा में आयोजित हुआ था, जिसमें 70 सदस्यीय पांचवीं विधानसभा में भाजपा के 47, कांग्रेस के 19, बसपा के दो और दो निर्दलीय सदस्य चुनकर आए हैं। जिन्हें प्रोटेम स्पीकर बंशीधर भगत ने शपथ दिलाई। इस दौरान कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, मुख्य सचिव डाक्‍टर एसएस संधु, प्रमुख सचिव आनंद वर्धन और राज्यपाल के सचिव डाक्‍टर रंजीत कुमार सिन्हा उपस्थित रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद