हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
हल्द्वानी। सडक़ हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत हो गई मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने काठगोदाम थाना पुलिस को दी पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक की शिनाख्त कराने के प्रयास किए कुछ घंटे बाद उसकी शिनाख्त हुई है जानकारी के अनुसार एचएमटी कॉलोनी निवासी 35 वर्षीय विनोद पलाडिय मंगलवार प्रात करीब 9:00 काठगोदाम से अपने घर एचएमटी की ओर जा रहा था रानी बाग के समीप तभी किसी अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक में टक्कर मार दी टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि विनोद बाइक सहित खाई में जागिराजैसे तैसे करके विनोद घायल अवस्था मेंखाई से बाहर सडक़ पर आया वही उसकी मौत हो गई मामले की सूचना स्थानीय लोगों ने काठगोदाम थाना पुलिस को दी मौके पर पहुंची पुलिस ने इसकी सूचना उसके परिजनों को दी परिजन पुलिस के साथ मिलकर उसे सुशीला तिवारी अस्पताल ले गए घाटी के सुकून ने भी उसे मृत घोषित कर दिया पुलिस ने शव का पंचनामा भर कर पोस्टमार्टम कराकर शव को उसके परिजनों को सौंप दिया इस घटना से उसके घर में कोहराम मचा है।




