अनियंत्रित होकर भीड़ में घुसी पिकअप हादसे में एक ही गांव के तीन लोगों समेत चार की मौत

अयोध्या। जिले के रुदौली कोतवाली के भेलसर पुलिस चौकी अंतर्गत राष्ट्रीय मार्ग पर स्थित ग्राम मुजफ्फरपुर गांव के निकट टाटी बाबा मंदिर के पास डिटर्जेंट पाउडर बेच रहे बाइक सवार सेल्समैन को पीछे से तेज रफ्तार पिकअप (छोटाहाथी)  जोरदार टक्कर मारने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चार की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना से राष्ट्रीय मार्ग पर अफरातफरी का माहौल बन गया। चीख पुकार सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने पलटी हुई पिकअप के नीचे दबे लोगों को कड़ी मशक्कत से बाहर निकाला और हादसे की सूचना रुदौली कोतवाली को दी।
सूचना मिलते ही भेलसर चौकी प्रभारी द्रवेश द्विवेदी अपने हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंच गए लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। गंभीर रूप से घायल महिला को एनएचएआई की एम्बुलेंस से जिला अस्पताल भिजवाया। पिकअप को राष्ट्रीय मार्ग से हटवाकर भेलसर चौकी लाया गया।  गुरुवार सुबह लगभग साढ़े 8 बजे अपनी बाइक प्लैटिना पर सवार होकर एक सेल्समैन रोज की भांति मुजफ्फरपुर गांव के सामने बाइक खड़ी कर पाउडर बेच रहा था। इसी दौरान अयोध्या की ओर से लखनऊ जा रही तेज रफ्तार पिकअप ने अनियंत्रित होकर पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। घटना में सेल्समैन अब्दुल बारी पुत्र अब्दुल हसन निवासी चंदी भानपुर थाना तंबौर जिला सीतापुर सहित ग्राहक महिला सुरती (19) पुत्री बसंत लाल, जातिरा (42) पुत्री राम दुलारे निवासी जगदीशपुर मजरे फेलसंडा थाना कोतवाली रुदौली जनपद अयोध्या की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। जबकि हर्षमान (03) पुत्र तिलकराम निवासी जगदीशपुर मुजफ्फरपुर थाना कोतवाली रुदौली की हालत गंभीर होने पर एंबुलेंस से सीएचसी रुदौली भेजा गया जहां पर इलाज के दौरान उसकी भी मौत हो गई। हादसे में गंभीर रूप से घायल अनुपा (23) पत्नी अनिल निषाद को भी एनएचएआई की एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजवाया गया। रुदौली कोतवाली प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र सिंह ने बताया कि घटना में दो महिला सहित चार लोगों की मौत हो गई। घटना सुबह लगभग साढ़े 8 बजे की है। मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिली है। मुकदमा पंजीकृत किया जा रहा है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली