किच्छा। वार्ड सात में बोरी में बंद युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गयी। सूचना मिलते सीओ पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त नही हो पाई है। लाश की पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर तेजाब डाला गया था।
वार्ड सात में आरिफ कुरेशी ने फुरकान को अपना खेत बटाई पर दे रखा है। फुरकान ने उसमें गेंहू बो रखा है। शनिवार सुबह फुरकान अपने खेत गया तो उसने बोरी में बंद एक व्यक्ति के शव को देखा। म्रतक की पैर बोरी से बाहर निकले हुए थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीओ सितारगंज ओम प्रकाश शर्मा ने बताया कि शव दो से तीन दिन पुराना है। शव की शिनाख्त करने के प्रयास किये जा रहे है। जब मौके पर पुलिस पहुंची और आस-पास के लोगों से पूछताछ करी तो पता लगा की किच्छा के सिसई बंडिया मोहल्ले में सुबह लोग जब अपने-अपने काम में व्यस्त थे तो उनको खबर लगी की पास के खेत में किसी अज्ञात व्यक्ति की लाश पड़ी है। लोग खबर की पुष्टि करने के लिए भागते-भागते खेत पर पहुंचे इसके बाद उन्होंने इस घटना की जानकारी पुलिस को दी। लोगों का अनुमान है की हत्या किसी और जगह कर लाश को खेत में ठिकाने लगाया गया है।




