रुद्रपर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर के आदेशानुसार श्रीमान पुलिस अधीक्षक अपराध नगर रुद्रपुर, पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर के निर्देशन व प्रभारी निरीक्षक के कुशल नेतृत्व में अवैध शस्त्र की तस्करी की रोकथाम हेतु जनपद में चलाये जा रहे अभियान के तहत, थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस द्वारा 26 फरवरी को थाना ट्रांजिट कैंप पुलिस क्षेत्रार्न्तगत गोलमडेप्या बडे मैदान के ठीक सामने ईट रेत पलाट से अभियुक्त आदर्श यादव पुत्र रामपाल यादव उम्र 19 वर्ष निवासी कलिनगर थाना माधवटाडा जिला पीलीभीत को एक अदद तमंचा 315 बोर के साथ गिरफ्तार किया गया जिस संबन्ध में थाना ट्रांजिट कैंप पर धारा 3/25 आयुद्ध अधि पंजीकृत किया गया।




