नशे के विरुद्ध उधम सिंह नगर पुलिस की जंग जारी पुलभट्टा क्षेत्र में 541 ग्राम अवैध चरस के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

Spread the love

किच्छा। पुलभट्टा पुलिस मुख्यालय उत्तराखण्ड द्वारा उत्तराखण्ड के सभी जनपदो को थाना स्तर पर एएनटीएफ(एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स) के गठन करने के निर्देश दिये गये थे। जिस क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधमसिंह नगर द्वारा जनपद के समस्त थाना प्रभारियों को  ड्रग्स के सन्दर्भ में प्रभावी कार्यवाही करने के निर्देश दिये गये थे।

रविवार को सीओ सितारगंज ओमप्रकाश शर्मा ने पुलभट्टा थाने में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि बीते शनिवार को थानाध्यक्ष पुलभट्टा व उनकी टीम द्वारा पुलिस अधीक्षक नगर रुद्रपुर व क्षेत्राधिकारी सितारगंज के निर्देशन में  दौरान चेकिंग 25 फरवरी को  एक संदिग्ध व्यक्ति को  पुलभट्टा फ्लाई  ओवर के पास चैक किया तो चैकिंग के दौरान उक्त व्यक्ति के पास 541 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई। पूछताछ में पकडे गये व्यक्ति ने अपना नाम बंसत सिह पुत्र रतन सिह निवासी ग्राम दियारखोली थाना मुक्तेश्वर जिला नैनीताल  बताया व बताया कि मैं पुलिस के लिए मुखबरी का काम करता हूँ और इसी लालच में खुद चरस की तस्करी करने लगा। पहाडो से सस्ते दामों में चरस लाकर मैं उक्त चरस को मैदानी क्षेत्रों में उच्चे दामों में बेचता हूँ बरामदा चरस को मैं  हल्द्वानी के रहने वाले नवीन सिह से 80 हजार रुपये प्रतिकिलो के हिसाब से  लेकर आ रहा हूँ  इस चरस  को मैं ओम प्रकाश निवासी भिलोर थाना बहेडी जिला बरेली को देने जा रहा था कि आप लोगो ने पकड लिया। गिरफ्तार अभियुक्त व वांछित अभियुक्त के विरुद्ध थाना पुलभट्टा में धारा 8/20/29 एनडीपीएस एकट पंजीकृत किया गया है । अभियुक्त को रिमाण्ड हेतु मान० न्यायालय पेश किया जा रहा है। अन्तराष्ट्रीय बाजार में बरामदा चरस की कीमत लगभग 55 हजार  रुपये आकी गयी है।  नशे के विरूद्ध यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा । वांछित अभियुक्त-नवीन सिह निवासी, हल्द्वानी।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी