चाची ने  युवक पर लगाया घर में घुसकर हमला करने का  आरोप 

रुद्रपुर। पुरानी रंजिश के चलते एक युवक ने  चाची व उसके दो छोटे बच्चों पर धारदार हथियारों से जानलेवा हमला कर दिया। शोर मचाने पर आस पड़ोस के लोगों के आ जाने से हमलावर मौके से भाग गया। महिला ने आरोपी के खिलाफ कार्रवाई को पुलिस को तहरीर सौंपी। पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी। गुलशन  निवासी ग्राम कच्ची खमरिया ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा  है कि वह अपने घर पर अकेली थी। उसका पति घर पर नही था। आरोप है कि उसके जेठ का लडक़ा शमी मलिक पुत्र आफाक जोकि उसके परिवार से पुरानी रंजीश रखता है और 27 फरवरी की शाम उसके घर पर आया और आते ही उससे गाली गलौच करते हुऐ उस पर धारदार हाथियारो से जान लेवा हमला कर दिया। उसके बाल खींचकर बाहर तक ले आया। उसके छोटे  छोटे दो बच्चे रोने लगे तो उनके उन पर भी जान लेवा हमला करने लगा।  वह बडी मुश्किल से अपने दोनो बच्चो लेकर जान बचाकर भागी। बताया कि हमलावर शमी ने उसका पीछा किया। शोर शराबा करने पर  मोहल्ले के लोग एकत्रित होने लगे।  तभी शमी  उसे जान से मारने की धमकी देते हुए भाग गया। महिला ने बताया कि  जानमाल का खतरा बना हुआ है। एसएसआई कमाल हसन ने बताया कि पुलिस ने महिला की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रपट दर्ज कर ली है। जांच की जा रही है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली