साढ़े दस लाख की स्मैक के साथ तस्कर किया गिरफ्तार

रुद्रपुर। थाना पुलभट्टा पुलिस ने चैकिंग के दौरान साढ़े दस लाख रुपये कीमत की 105 ग्राम स्मैक के साथ एक तस्कर गिरफ्तार किया है। तस्कर बरेली से किच्छा लेकर आया था। पकड़े गए तस्कर के साथ ही पुलिस ने दो के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बुधवार दोपहर बाद पुलिस कार्यालय में एसएसपी डॉ मंजुनाथ टिसी ने खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि नशा मुक्त उत्तराखंड के संकल्प को धरातल पर उतारने के उद्देश्य से पुलिस मुख्यालय के निर्दश पर थानाध्यक्ष पुलभट्टा कमलेश भट्ट ने पुलिस टीम के साथ स्मैक तस्करी की सूचना पर चैकिंग के दौरान तस्कर को घेराबंदी कर पुलभट्टा से भंगा जाने वाले मार्ग पर रेलवे क्रासिग के पास दबोच लिया। उसकी तलाशी में पुलिस ने उसके पास से 105 ग्राम अवैध स्मैक बरामद की। उन्होंने बताया कि पकड़े गये तस्कर ने पूछताछ में अपना नाम राम बहादुर पुत्र नेम चन्द्र निवासी रम्पुरा शाही थाना शाही जनपद बरेली हाल निवासी शान्ति कालोनी भदईपुरा थाना रुद्रपुर बताया। उन्होंने बताया कि तस्कर के आधार पर जब पुलिस ने लालपुर में स्मैक डीलर के यहां छापा मारा तो उसे पहले ही भनक लग गई। वह परिवार सहित फरार हो गया। गिरफ्तार आरोपित राम बहादुर सहित स्मैक डीलर आकाश अग्रवाल के विरुद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। बरामद स्मैक की कीमत अन्तर्राष्ट्रीय बाजार में लगभग 10.50 लाख रुपये बताई जा रही है। टीम में चौकी प्रभारी बरा सुरेन्द्र सिंह रिंगवाल, महेंद्र सिंह, मनोज मेहरा, दीपक बिष्ट, गजेन्द्र सिंह, हेमंत कुमार आदि शामिल शामिल रहे। खुलासा के दौरान एसपी सिटी मनोज कुमार कत्याल,सीओ किच्छा ओपी शर्मा मौजूद रहे। पुलभट्टा पुलिस की पीठ थपथपाई एसएसपी डॉ मंजुनाथ टिसी ने पुलभट्टा पुलिस की पीठ थपथपाई और कहा कि जो डीलर फरार उसकी गिरफ्तारी की जाए।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली