सनकी आशिक को मंज़ूर नहीं था इनकार, चाकू से प्रेमिका पर किए 15 वार

सनकी आशिक को मंज़ूर नहीं था इनकार, चाकू से प्रेमिका पर किए 15 वार
लड़की के कार्यालय के बाहर ही दिया वारदात को अंजाम
बेंगलुरु । मुरगेशपाल्या में मंगलवार शाम एक प्रेमी ने एक युवती की उसके कार्यालय के बाहर कई बार चाकू मारकर हत्या कर दी। मृतक लीला पवित्रा नीलमणि आंध्र प्रदेश के काकीनाडा की रहने वाली थी। पुलिस के मुताबिक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने बताया यह घटना तब हुई जब 25 वर्षीय लीला शाम करीब साढ़े सात बजे अपने कार्यालय से बाहर आई और 28 वर्षीय दिनाकर बनाला ने उसपर 15 से ज्यादा बार चाकू से हमला किया। लीला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के कुछ मिनट बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। एमएससी धारक लीला मुर्गेशपाल्या में विंड टनल रोड पर ओमेगा हेल्थकेयर मैनेजमेंट सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड में काम करती थीं। श्रीकाकुलम का रहने वाला दिनाकर डोमलूर में पीजी आवास में रह रहा है।
आरोपी एक हेल्थकेयर कंपनी में काम करता है। पुलिस ने कहा लीला और दिनाकर पांच साल से अधिक समय से एक-दूसरे प्रेम संबंध थे। लेकिन उनके परिवार ने कुछ महीने पहले शादी का विरोध किया क्योंकि वे अलग-अलग जातियों से थे, जिसके बाद लीला ने दिनाकर से दूरी बनाना शुरू कर दिया और उसके फोन कॉल का जवाब देना बंद कर दिया। इसके बाद दिनाकर ने उसकी हत्या करने की साजिश रची। पुलिस ने मुताबिक, यह पूर्व नियोजित हमला था क्योंकि दिनाकर ने बिना किसी उकसावे के उस पर हमला किया।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली