कांग्रेसियों ने नगर निगम प्रशासन और मेयर के खिलाफ किया प्रदर्शन

Spread the love
कांग्रेसियों ने नगर निगम प्रशासन और मेयर के खिलाफ किया प्रदर्शन
रूद्रपुर। नगर निगम प्रशासन और मेयर के खिलाफ कांग्रेसियों ने कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर अनियमितताओं और मनमानी की निष्पक्ष जांच की मांग की।
कार्यवाहक महानगर अध्यक्ष सीपी शर्मा के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने नगर निगम के खिलाफ कलेक्टेट में नारेबाजी के साथ प्रदर्शन किया और जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा। इस दौरान सीपी शर्मा ने कहा कि नगर निगम बोर्ड द्वारा पारित प्रस्तावों को पूल के जरिये टेन्डर वितरण कर अपने चहेते ठेकेदारों भाजपा समर्पित ठेकेदारों को कार्य दिया जा रहा है। साथ ही कहा कि जिन कालोनियों में कालोनाइजरों द्वारा सड़कें नालियों आदि का निर्माण कराया जाना था उनमें मेयर ने अपना निजी हित लाभ लेने के उद्देश्य से लाऽों का गोलमाल कर उन कालानियों में सड़कों एवं नालियों का निर्माण कराया जा रहा है। मेयर अपने चहेते ठेकेदारों का भुगतान करा रहे हैं जबकि कांग्रेस समर्पित ठेकेदारों के लिए बजट न होने का बहाना कर उन्हे भुगतान नहीं कर रहे हैं। कांग्रेसियों ने कहा कि नगर निगम द्वारा 45 टेण्डरों को पूल के जरिये अपने चहेते ठेकेदारों को कार्य दिये गये हैं जो कि टेण्डर नियमों एवं शर्तों के विपरीत है। मेयर अपने चहेते ठकेदारों को काम देकर आवंटित धन का दुरूपयोग कर रहे हैं। नगर निगम क्षेत्रन्तर्गत कई कालानिया में जो विकास कार्य किये जा रहे हैं उन कालोनियों में समितियाँ बनाकर विकास शुल्क कालानीवालों से वसूला जाता है व विकास कार्य किन मदों में खर्च होता है उसका कुछ पता नहीं। जबकि सड़कें, नालियां बिजली की समुचित व्यवस्था करने की जिम्मेदारी नगर निगम की होगी। इस तरह से सम्पूर्ण नगर निगम क्षेत्र में करोड़ों रूपयों का गोल माल हो रहा है। मलिन बस्तियाँ मूलभूत सुविधाओं से वंचित है। कांग्रेसियों ने कहा कि मेयर बिना कोरम पूरा किये ही बोर्ड की मीटिंग में प्रस्तावों को पारित करा रहे हैं। काग्रेस समर्थित पार्षदों को बोर्ड की मीटिंग में बोलने का मौका भी नहीं दिया जाता। बोर्ड में पूर्व में पारित 45 टेण्डरों पर कार्य न करवाकर अपनी मनमर्जी से कार्य कराये जा रहे हैं। कांग्रेसियों ने डीएम को सौंपे ज्ञापन में मेयर की कार्य शैली एवं बोर्ड में पारित प्रस्तावों की निष्पक्ष जाँच कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की मांग की। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मामले में कार्रवाई नहीं हुई तो निगम के खिलाफ आंदोलन तेज किया जायेगा। विरोध प्रदर्शन में पार्षद मोनू निषाद, मोहन खेड़ा, सुनील आर्या, गोपाल भसीन, गोला, बाबू, सुशील मण्डल, सतीश, मोहन भारद्वाज,मानस बैरागी, प्रीति साना आदि सहित कई कांग्रेसी थे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप