नई मंडी में मजदूर का शव मिला

किच्छा। नई मंडी में नीलामी चबूतरे पर धान की बोरियो के बीच मजदूर का शव मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। गजेंद्र (30) पुत्र सालिगराम निवासी एटा वर्तमान में अपनी ससुराल आवास विकास स्तिथ सेंट पीटर्स स्कूल के निकट रहता था। वह मेहनत मजदूरी करता था। वह गुरुवार दोपहर तीन बजे घर से निकला था। शुक्रवार सुबह पुलिस को सूचना मिली कि नई मंडी में नीलामी चबूतरे के नीचे धान की बोरियो के बीच एक युवक का शव पड़ा है। जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। शव की शिनाख्त गजेंद्र के रूप में की गई। लालपुर पुलिस चौकी इंचार्ज सतीश चंद शर्मा ने बताया कि गजेंद्र के शव पर कोई चोट का निशान नही मिला है। मौके के कच्ची शराब की थैलिया बरामद हुई। शुरुआती जांच में नशे की अधिकता मौत का कारण प्रतीत हो रही है। पोस्टमार्टम के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो पायेगा।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली