खाने में नींद की 20 गोली मिला पति की ली जान कुल्हाड़ी से काटा प्राइवेट पार्ट

Spread the love

सिंगरौली (मध्य प्रदेश)। मध्य प्रदेश के सिंगरौली में एक महिला ने कुल्हाड़ी से हमला कर अपने पति की गुप्तांग काटकर हत्या कर दी। बीरेंद्र गुर्जर नाम के शख्स की एक दो नहीं बल्कि पांच शादियां हो चुकी थीं और उसकी हत्या करने वाली कंचन गुर्जर नाम की महिला उसकी पांचवी पत्नी थी।
पुलिस अधिकारी ने बताया कि मृतक का शव 21 फरवरी को मिला था। उसके गले और गुप्तांग पर चोट के निशान पाए गए थे। हालांकि, मृतक की पत्नी कंचन ने थाने में तहरीर देकर अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया था। इसके बाद से ही पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई थी। पुलिस ने मृतक के कई करीबी रिश्तेदारों सहित संदिग्ध सभी लोगों से गहन पूछताछ भी की थी। इस दौरान मृतक की पत्नी भी पुलिस के निशाने पर आ गई। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने जब महिला को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की तो पूरी घटना सामने आ गई। घटना का खुलासा करते हुए कंचन ने पुलिस को बताया कि उसका पति नशे का आदी था। शराब के नशे में वह उसे काफी प्रताड़ित करता था। पूछताछ के दौरान कंचन ने खुलासा किया कि उसने 21 फरवरी की रात अपने पति के खाने में नींद की 20 गोलियां मिला दी थीं। इसके बाद उसने पहले अपने पति पर कुल्हाड़ी से कई वार किए और फिर धारदार हथियार से उसका गुप्तांग काटकर उसकी हत्या कर दी। अपराध करने के बाद कंचन ने अपने पति के शव को कपड़े में लपेट कर सड़क के किनारे फेंक दिया था। इतना ही नहीं आरोपी महिला ने सबूत मिटाने के लिए मृतक के कपड़े और चप्पलें भी जला दी थीं। पुलिस के अनुसार, कंचन गुर्जर मृतक वीरेंद्र गुर्जर की पांचवीं पत्नी थी। इससे पहले चार पत्नियां बीरेंद्र से प्रताड़ित होकर उसे पहले ही छोड़ चुकी थीं। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप