पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों ने होली मिलन में मचाई धूम

Spread the love

पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों ने होली मिलन में मचाई धूम
थिरके कदम, अबीर – गुलाल संग फूल बरसाकर खेली होली
हल्द्वानी।  उत्तराखण्ड पुलिस वाइव्स वैलफेयर एसोशिएसन (UPWWA) के तत्वाधान में दिनॉक- 03 मार्च 2023 को पुलिस लाईन नैनीताल के प्रांगण में होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया।उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ0 अकलकनन्दा अशोक अध्यक्ष उपवा उत्तराखण्ड एवं  हेमा बिष्ट जिलाध्यक्ष उपवा (धर्मपन्नी  पंकज भट्ट एस0एस0पी0 नैनीताल) की उपस्थिति में अबीर गुलाल एवं फूलों संग महिलाओं एवं बच्चों ने खूब होली खेली।
कार्यक्रम में सांसद रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट एवं क्षेत्र की विधायक  सरिता आर्या  द्वारा भी अपनी गरीमामयी उपस्थिति एवं पुलिस परिवार को अपने वक्तव्य में होली की शुभकानाओं के साथ पुलिस का मनोबल ऊंचा किया गया।पुलिस परिवार की महिलाओं एवं बच्चों के साथ-साथ महिला पुलिस अधि0/कर्मचारियों ने भी मंच में अपनी प्रतिभा का सुन्दर प्रदर्शन कर सबका मन मोह लिया। होली मिलन समारोह में पकवान की खुशबू, बैठकी होली होली की रंगत, स्वॉग से हॅसी के ठहाके, नृत्य में तालियों की गूॅज एवं नन्हें बच्चों की राधा-कृष्ण के अभिनय से कार्यक्रम में समॉ बॉध दिया।  इस अवसर पर महिलाओं द्वारा कई प्रतियोगिताओं का आयोजन कर हल्द्वानी एवं नैनीताल की बैठकी होली में हल्द्वानी की टीम द्वारा प्रथम स्थान, नैनीताल द्वारा द्वितीय स्थान तथा पकवान में  जानकी भण्डारी द्वारा प्रथम,  ममता नैयर द्वितीय एवं  बीना टम्टा द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया। डॉ0 अलकनन्दा अशोक  द्वारा उत्साहवर्द्धन हेतु विजेताओं एवम सभी प्रतिभागियों को पुरूस्कृत किया गया। मुख्य अतिथि डॉ0 अलकनन्दा अशोक द्वारा अपने वक्तव्य में सभी को होली की शुभकामनाएँ देकर कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में अपना परचम लहरा रही हैं, उपवा लगातार आत्मनिर्भर बनने हेतु समय-समय पर कई प्रशिक्षण करा रही हैं सभी महिलाएं अधिक से अधिक प्रतिभाग कर लाभ प्राप्त कर स्वरोजगार अपनाकर आत्मनिर्भर बनें।  मुख्य अतिथि एवं सभी महिलाओं द्वारा सामूहिक नृत्य से माहौल को और भी रंगीन कर दिया।  सभी ने एक-दूसरे को होली पर्व की बधाई देते हुए साथ में इस पर्व में खुशियॉ बॉटी।कार्यक्रम की रूपरेखा एवं कार्यक्रम को सफल बनाने में विभा दिक्षित उपवा नोडल अधिकारी/क्षेत्राधिकारी नैनीताल, प्रतिसार निरीक्षक भरगवन सिंह राणा, थानाध्यक्ष तल्लीताल रोहिताश सागर का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम  संचालन  शालिनी मेहता, उ0नि0 कुमकुम धानिक द्वारा किया गया । कार्यक्रम में नगर के सम्मानित महिलाएं एवं पुलिस अधीक्षक नगर एवम क्षेत्राधिकारी की धर्मपत्नी सहित पुलिस परिवार की महिलायें एवं अन्य पुलिस अधि0/कर्मचारीगण मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप