हर मुसलमान के लिए जरूरी है तालीम: मिस्बाही

जसपुर। तालीम हासिल करना हर मुसलमान मर्द औरत पर फर्ज है। पैगम्बर हजरत मौहम्मद साहब ने कहा था कि तालीम का दायरा इतना वसीअ होना चाहिए कि बच्चें मां की गोद से लकर कब्र में जाने तक तालीम हासिल करें। यह बात इलाहाबाद से आये मुफ्ती सलीम अहमद मिस्बाही ने लकड़ी मंडी चौक पर आयोजित मदरसा जामिया अरबिया अहलेसुन्नत बदरूल उलूम के 82वें सालाना जलसे को संबोधित करते हुए कहीं। उन्होने कहा कि मुसलमानों के तालीम का स्तर गिरता जा रहा है। अगर वे अब भी तालीम हासिल करने को अपना मकसद बना लेंगे तो उनकी आने वाली नस्ल सुधर जाएगी। इससे पूर्व मदरसे के छात्र द्वारा कुरआन की तिलावत से जलसे का आगाज किया गया। इस मौके पर मदरसे के 30 छात्रों को डिग्रीयां प्रदान की गई। जिसमें मौलवियत एवं हिफ्ज  के पांच-पांच, किरात के 13 तथा आलमियत के 7 छात्रों के सरों पर दस्तार बांध कर सम्मानित किया गया। मौलाना इनामुलहक ने संचालन किया। अंत में मुफती सलीम अहमद ने दुआ कराई। यहां मौलाना शुएब आलम, कारी साजिद रजा, मौलाना अमीर हमजा, कारी नईम अहमद, मौलाना सलमान रजा, मौलाना असीरूद्दीन, मुफ्ती जीशान, कारी अंजार, मौलाना आसिम उल कादरी, मेंबर नसीम अहमद, शाहिद हुसैन, मौ.इस्लाम, शाहनवाज आदि मौजूद रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली