भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है भाजपा सरकार: कापड़ी  कहा-‘पेपर के चारों सेट एक समान, कराई जाए सीबीआइ जांच’

रुद्रपुर ।  खटीमा के विधायक भुवन कापड़ी ने कहा कि राज्य की भाजपा सरकार भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे रही है ।  जिस प्रकार से परीक्षा घोटाला हुआ है उसके लिए भाजपा सरकार सीबीआई जांच कराएं अन्यथा कांग्रेसी आंदोलन करेंगे। श्री कापडी  पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे। उन्होंने कहा कि परीक्षा घोटाले में हुए भ्रष्टाचार का मामला सदन में रखा था इसके अलावा प्रदेश भर में बेरोजगारों युवाओं ने प्रदर्शन किया था और सीबीआई जांच की मांग की थी। जिस पर इस मामले के 45 दोषियों को सरकार ने गिरफ्तार किया था। लेकिन सरकार ने इस घोटाले की जांच सीबीआई से ना करा कर एसआईटी से करा दी और सारे दोषी साक्ष्य के अभाव में अदालत से रिहा हो गए। उन्होंने कहा लोक सेवा आयोग में भी भ्रष्टाचार किया गया। पटवारी पेपर भी लीक हुआ ,ऐसे में सरकार का नकल विरोधी कानून बेमानी है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान परीक्षार्थियों की पेपर सील टूटी पाई गई जिससे वह असमंजस में बने रहे। उन्होंने कहा कि सरकार नकल तक कराने के तरीके इजाद कर रही है। यह भाजपा सरकार की हठधर्मिता है और भाजपा सरकार भ्रष्टाचार में लिप्त है । उन्होंने कहा सारे मामले की जांच सीबीआई से कराई जाए अन्यथा कांग्रेसी इस मामले को लेकर आगे तक जाएंगे।

विधायक खटीमा ने कहा कि प्रदेश सरकार एसटीएफ से जांच करा रही है, लेकिन सीबीआइ से जांच कराने में पीछे हट रही है। कहा कि आखिर कौन सी ताकत है जो सरकार को ऐसा करने से रोक रही है।
विधायक ने आरोप लगाया कि रविवार को कनिष्ठ सहायक के पदों के लिए हुई लिखित परीक्षा में दिए गए चारों प्रश्नपत्र के सेट समान हैं। कई जगह सील टूटी मिली और पेपर में चिपकी मिली है। यह भ्रष्टाचार की तरफ इशारा कर रहे हैं। विधायक ने कहा कि पेपर लीक या इस तरह के भ्रष्टाचार में लिप्त लोगों को संरक्षण न देकर कड़ी कार्रवाई करें, क्योंकि पूर्व में प्रकरण में संलिप्त 75 फीसद आरोपित हाईकोर्ट से जमानत पर छूट गए हैं।विधायक ने कहा कि जो पेपर लीक मामले में भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठा रहे थे, प्रदेश सरकार ने नकल विरोधी कानून लाकर ऐसे युवाओं की आवाज दबाई है। सरकार सहायक कनिष्ठ परीक्षा की सीबीआइ जांच कराए और जिस भी स्तर से गलती हुई है या किया गया है, संबंधित पर कड़ी कार्रवाई करे।  वार्ता के दौरान सुमित्र सिंह भुल्लर, मीना शर्मा, सीपी शर्मा, मोहनखेड़ा, संदीप चीमा, अनिल शर्मा, सौरभ चिलाना, ममता रानी, सतीश राजपूत ,सुनील आर्य आदि मौजूद थे।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली