साढ़े चार किलो चरस के साथ अंतरराज्यीय ड्रग्स डीलर गिरफ्तार

रुद्रपुर। एसटीएफ व पुलिस की टीम ने साढ़े चार किलो चरस के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसे कार्रवाई के बाद न्यायालय में पेश किया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के उत्तराखंड के ड्रग्स फ्री देवभूमि अभियान के तहत पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार के निर्देश पर एसटीएफ और पुलिस मादक पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए अभियान चलाए हुए है।
इस क्रम में एसटीएफ के कोतवाल एमपी सिंह के नेतृत्व में एसटीएफ और पुलिस की संयुक्त टीम ने काठगोदाम थाना क्षेत्र के ओखलकांडा बाजार के पास से एक अंतरराज्यीय ड्रग्स डीलर को गिरफ्तार कर लिया। उसके कब्जे से करीब 4 किलो 500 ग्राम अवैध चरस बरामद की गयी है। तस्कर ने अपना नाम पूरन सिंह निवासी ग्राम करोड़ पोस्ट पटरानी थाना मुक्तेश्वर बताया है। पूछताछ में तस्कर ने बताया कि कि वह मुक्तेश्वर के सुदूरवर्ती क्षेत्रों से चरस लाकर मैदानी क्षेत्रों को सप्लाई करता है। गिरफ्तार तस्कर अपने एक साथी के साथ मिलकर सुदूरवर्ती गांव गुण्यारो, अमजग और सुकोट आदि से कम दामों में चरस लाकर इक_ा करते थे, फिर उसे ऊचे दामों में मैदानी क्षेत्रों में सप्लाई कर मोटा मुनाफा कमाते थे। एसटीएफ इसके दूसरे साथी की तलाश कर रही है। अभियुक्त के विरुद्ध मुकदमा थाना काठगोदाम जनपद नैनीताल में एनडीपीएस एक्ट में दर्ज कराया गया है। साथ ही इस बात की जानकारी की जा रही है कि इस तस्कर को ये ड्रग्स की सप्लाई कहां से आती है और किसे दी जाती थी। इस पर हमारी टीम आगे काम कर रही है। हमारी टीम द्वारा दुर्गम पहाड़ी क्षेत्रों में कड़ी मेहनत से इस ऑपरेशन को अंजाम दिया है। टीएम में एएनटीएफ के एसआई विपिन चन्द्र जोशी, एसटीएफ के एसआई बृजभूषण गुरुरानी, एएसआई प्रकाश भगत, हेड कांस्टेबल मनमोहन सिंह, कांस्टेबल वीरेंद्र सिंह चौहान, अमरजीत सिंह, नवीन कुमार, सुरेन्द्र सिंह कनवाल के अलावा काठगोदाम थाने में तैनात एसआई मनोज, कांस्टेबल लोकेश उपाध्याय शामिल रहे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली