दुकानें हटाने का व्यापारियों ने किया विरोध चेतावनी- दुकानों को हटाया तो होली नहीं मनाएंगे व्यापारी

Spread the love

नैनीताल हाईवे से दुकानें हटाने का व्यापारियों ने किया विरोध
चेतावनी- दुकानों को हटाया तो होली नहीं मनाएंगे व्यापारी
रुद्रपुर। नैनीताल हाईवे से दुकानें हटाने का शहर के व्यापारियों ने विरोध किया है। व्यापारियों ने विधायक शिव अरोरा के कार्यालय के बाहर प्रदर्शन कर नाराजगी व्यक्त की है। व्यापारियों का आरोप है कि प्रशासन जी-20 की आड़ में व्यापारियों की रोजी-रोटी का खत्म करना चाहता है। अगर ऐसा होता है तो व्यापारी वर्ग होली का त्यौहार नहीं मनाएंगे। मंगलवार को व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में तमाम व्यापारी विधायक शिव अरोरा के कार्यालय पर पहुंचे। जहां उन्होंने प्रदर्शन करते हुए कहा कि प्रशासन जानबूझकर व्यापारियों को तंग कर रहा है। प्रशासन जी-20 की आड़ लेकर व्यापारियों की रोजी-रोटी को खत्म करना चाहता है।
कहा कि जी-20 सम्मेलन में विदेशी इनवेस्टर आएंगे यह अच्छी बात है लेकिन इस प्रकार के दुकानदारों की दुकानों को हटाना न्याय संगत नहीं है। कहा कि 40-50 वर्षों से यह दुकानदार स्थापित हैं लेकिन अब अचानक इनको हटाना सही नहीं है। प्रशासन जानबूझकर शरारत कर रहा है। व्यापारी सड़क पर नहीं बैठा है। अगर प्रशासन को लगता है कि व्यापारियों की दुकानों से जी-20 सम्मेलन पर फर्क पड़ेगा तो हम दुकानों के बाहर चादर लगाने तथा एक-दो दिन के लिए दुकानों को बंद करने को भी तैयार हैं, लेकिन दुकानों को इस तरह से तबाह नहीं होने देंगे। गौरतलब हो कि रामनगर में होने वाले जी-20 सम्मेलन के चलते रुद्रपुर हाईवे से प्रशासन के द्वारा सड़क से 30 मीटर के दायरे में अतिक्रमण को हटाया जा रहा है। इसकी जानकारी पर व्यापारी भड़क गए। व्यापारियों ने विधायक कार्यालय पर जाकर विरोध जताया तथा स्थानीय विधायक शिव अरोरा से उनकी मदद करने की मांग की है। व्यापारियों ने साफ संकेत दिया कि वो किसी भी कीमत पर अपनी दुकानों को उजडने नहीं देंगे।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप