घर में पड़ी मिली महिला और दो बच्‍चों की लाश  तीनों की जहरीला पदार्थ के सेवन से मृत होने की आशंका

Spread the love

घर में पड़ी मिली महिला और दो बच्‍चों की लाश
तीनों की जहरीला पदार्थ के सेवन से मृत होने की आशंका
पति-पत्नी के बीच अक्सर होता रहता था विवाद
देहरादून। देहरादून के सहसपुर में महिला ने दो बच्‍चों के साथ सुसाइड कर लिया। पुलिस मौके पर मौजूद है और घटनास्‍थल पर जांच में जुटी हुई है।
जानकारी के मुताबिक थाना सहसपुर अंतर्गत जस्सोवाला में एक महिला व दो बच्चे घर में मृत मिले हैं। तीनों की जहरीला पदार्थ के सेवन से मृत होने की आशंका व्यक्त की जा रही है। मौके पर फॉरेंसिक टीम जांच कर रही है।
मूल रूप से बनारस के रहने वाले इंद्रपाल पुत्र राम जसपाल उम्र 36 वर्ष निवासी शीतला पुल जस्सोवाला थाना सहसपुर देहरादून, सेलाकुई की एक कंपनी में नौकरी करते हैं।
उन्होंने कुछ साल पहले ही जस्सोवाला में मकान खरीदा था और पत्नी व दो बच्चों के साथ रह रहे थे। मंगलवार को महिला और दो बच्चों के शव घर के अंदर पड़े मिले। ग्रामीणों का कहना है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। सोमवार की देर रात इंद्रपाल ने थाने पर आकर सूचना दी कि मेरी पत्नी और दो बेटों ने जहर खा कर आत्महत्या कर ली है। जिसके बाद पुलिस फोर्स मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया गया। जहां पर इंद्रपाल की पत्नी सरोजा पाल व दोनों बेटे अंश व अर्णव अचेत अवस्था में मिले। तीनों को 108 एम्‍बुलेंस से सरकारी अस्पताल भिजवाया गया। जहां पर डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया।मंगलवार को फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। पंचायतनामा की कारवाई कर पोस्टमार्टम किया जा रहा है।  मृतक के नाम पता सरोजा पाल पत्नी इंद्रपाल उम्र 32 वर्ष, अंश पुत्र इंद्रपाल उम्र 12 वर्ष, अर्णव पुत्र इंद्रपाल उम्र 07 वर्ष हैं। इंद्रपाल मूल रूप से ग्राम मिसराइनपुर पोस्ट दुर्गागंज थाना दुर्गागंज जिला भदोही उत्तर प्रदेश का निवासी है। विगत 10 वर्षों से सहसपुर में निवास कर रहा है। वह सेलाकुई फार्मासिटी स्थित डिफोहिल्स कंपनी में काम करता है। आस-पड़ोस व रिश्तेदारों से जानकारी करने पर ज्ञात हुआ कि दोनों पति-पत्नी के बीच आर्थिक तंगी के कारण कलह रहता था।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप