शांति विहार कालोनी में दो पक्षों में विवाद पर फायरिंग, भगदड़

रुद्रपुर। कोतवाली क्षेत्र शांति विहार कालोनी में दो पक्षों के बीच विवाद होने के बाद फायरिंग हो गई। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जानकारी लेने के बाद दोनों पक्षों की ओर से दी गई तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया। बताया जाता है कि बुधवार की रात शांति विहार कालोनी में जसवीर सिंह पुत्र फौजा सिंह और परमजीत सिंह पुत्र राजपाल के बीच गाली गलौज के साथ ही विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि फायरिंग हो गई। इससे वहां पर भगदड़ सी मच गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने दोनों पक्षों से विवाद के कारणों की जानकारी ली। परमजीत सिंह ने पुलिस को बताया कि उसका पुत्र दुकान पर खड़ा। तभी मनप्रीत पुत्र जसवीर सिंह और मनप्रीत का चाचा आया। आरोप है कि उधार सिगरेट मांगी। मना करने पर उक्त गाली गलौज करने लगे। आरोप है कि दो हवाई फायर कर दिए। उधर जसवीर सिंह ने पुलिस को बताया कि परमजीत के पुत्र अंश तोमर उर्फ प्रदीप ने गाली गलौज की। विरोध किया तो हवाई फायर कर दिया। कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर के आधार पर एक दूसरे के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। मामले की जांच की जा रही है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली