दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपी ने फेंका तेजाब बुरी तरह झुलसी युवती अस्पताल में भर्ती

दुष्कर्म पीड़िता पर आरोपी ने फेंका तेजाब
बुरी तरह झुलसी युवती अस्पताल में भर्ती
रुड़की। दवाई लेकर घर लौट रही दुष्कर्म पीड़िता युवती पर आरोपी ने तेजाब फेंक दिया। बताया गया है कि हाथ पर तेजाब डाला गया है। पुलिस ने युवती को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया। जहां से उसे देहरादून के कोरोनेशन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। वहीं, आरोपी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
जानकारी के अनुसार, कस्बे के एक मोहल्ला निवासी एक युवती ने करीब दो सप्ताह पूर्व पुलिस को तहरीर देकर एक युवक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप लगाया था। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी युवक रहीस हैदर के खिलाफ मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी थी।  आरोप है कि शनिवार की देर रात युवती घर के पास में ही चिकित्सक से दवाई लेकर लौट रही थी। इसी दौरान आरोपी ने उस पर तेजाब फेंक दिया। अचानक हुए एसिड अटैक में युवती बुरी तरह झुलस गई और जोर-जोर से चिल्लाने लगी। आवाज सुनक आस-पास के लोग पहुंचे और मामले की सूचना पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी मनोज मैनवाल ने बताया कि सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवती को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। साथ ही आरोपी की तलाश के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। इस संबंध में पुलिस को अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। सिविल अस्पताल रुड़की के इमरजेंसी मेडिकल ऑफिसर डा. भानु प्रताप शाक्य ने बताया कि युवती की बांह पर तेजाब डला था। युवती खतरे से बाहर थी। जरूरी उपचार देने के साथ ही युवती को कोरेनेशन अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया था।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली