रुद्रपुर में महानगर कांग्रेस का जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन

रुद्रपुर में महानगर कांग्रेस का जिला प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन
रुद्रपुर। महानगर कांग्रेस कमेटी ने लोहिया मार्केट के व्यापारियों के समर्थन में जिला प्रशासन की उजाडऩे की कार्रवाई का विरोध करते हुए जिला प्रशासन व भाजपा सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान भाजपा सरकार पर व्यापारियों का उत्पीडऩ करने का आरोप लगाया।
सोमवार को महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ता एकत्रित हुए। यहां पर उन्होंने  जिला प्रशासन व भाजपा सरकार के खिलाफ  नारेबाजी कर विरोध प्रदर्शन किया।  इस मौके पर तनेजा ने कहा कि दशकों पुराना व्यापार कर रहे रोडवेज के सामने व्यापारियों की दुकानों को उजाडऩा गलत है। जब शहर के चारों तरफ बाईपास का निर्माण किया जा रहा है तो व्यापारियों को उजाडऩा उचित नहीं है।  प्रशासन पहले नैनीताल हाईवे से सरकारी विभागों का अतिक्रमण हटाए, उसके बाद ही व्यापारियों को उजाडऩे के बारे में सोचें।  बीएसएनएल की बिल्डिंग हो या  पोस्ट ऑफिस,नगर निगम, सिंचाई विभाग,रोडवेज हो सभी सरकारी विभागों ने अतिक्रमण कर रखा है, लेकिन प्रशासन गरीब व्यापारियों को उजाडऩे पर उतारू  है।  कहा कि जी 20 सम्मेलन का उत्तराखंड में आयोजन होने पर स्वागत करते हैं लेकिन जी 20 सम्मेलन की आड़ में  जिला प्रशासन द्वारा व्यापारियों का उत्पीडऩ बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा व्यापारियों के साथ खड़ी है। आरोप है कि भाजपा सरकार लोगों को उजाडऩे का काम कर रही  है।
इस दौरान  हरीश बावरा, गोपाल भसीन, मोनू निषाद, विजय यादव, राजेश कुमार,मोहन भारद्वाज, महामंत्री विजय अरोरा, राजीव कामरा, महिला कांग्रेस की अध्यक्षा मोनिका ढाली, सपना गिल, प्रकाश शर्मा, उमर अली, आशीत बाला, हरीश जोशी, गौरव खुराना, आमिर हुसैन, रविंद्र गुप्ता, इदरीश गोला, शिवपद सरकार, विमल घरामी आदि  कार्यकर्ता मौजूद थे। इसके बाद अनिश्चितकालीन धरने में भी शामिल हुए।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली