आगामी बोर्ड परीक्षाओं के सफल संचालन हेतु  जिलाधिकारी  ने ली बैठक  

रूद्रपुर ।  उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद वर्ष 2023 की आगामी बोर्ड परीक्षाओं के सफल संचालन हेतु कलेक्टेªट सभागार में जिलाधिकारी युगल किशोर पंत की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। जिलाधिकारी ने निर्देश देते हुए कहा पारदर्शी व नकल विहिन परीक्षा कराना हमारी पहली प्राथमिकता होनी चाहिये।

  उन्होने कहा कि नकल को मुख्य गेट पर ही रोके ताकि किसी भी प्रकार की नकल परीक्षा कक्ष तक पहुँच ही न सकें। उन्होने कहा कि हमारा उद्देश्य नकल को रोकना है, परीक्षार्थियों को डराना नही। उन्होने कहा कि चैकिंग के दौरान परीक्षार्थियों को भयभीत न करें। उन्होने कहा कि सभी परीक्षा केन्द्रो में पेयजल व विद्युत व्यवस्था सुचारू हो एवं संवेदनशील परीक्षा केन्द्रों विशेष नजर रखी जाये। उन्होने कहा कि प्रश्नपत्र खोलने से पहले भलिभाँति जाँच कर ले ताकि निर्धारित प्रश्नपत्र ही परीक्षा कक्ष में खोला जाये। उन्होने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि परीक्षा कक्ष में मोबाईल फोन या कोई अन्य इलैक्ट्राॅनिक उपकरण लाना पूर्णतः वर्जित है। इसमें किसी भी स्तर पर कोई लापरवाही न बरती जाये, यदि किसी स्तर पर लापरवाही प्रकाश में आती है तो सम्बन्धित के खिलाफ आवश्यक कार्यवाही अमल में लाई जायेगी। उन्होने कहा कि किसी भी प्रकार की कोई समस्या होने पर अपने तत्काल उच्चाधिकारियों को अवगत कराये ताकि ससयम उस समस्या का निस्तारण किया जा सके। जिलाधिकारी ने निर्देश दिये कि परीक्षा केन्द्रों की 100 गज की परिधि में धारा 144 लागू रहेगी।
मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या ने बताया इस वर्ष उत्तराखण्ड विद्यालयी शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षाओ में जनपद के हाईस्कूल एवं इण्टरमीडिएट के 42530 छा़त्र-छात्राएं सम्मिलित होगें। उन्होने बताया हाईस्कूल परीक्षा में 10960 बालक संस्थागत, 11474 बालिका संस्थागत, 273 बालक व्यक्तिगत, 214 बालिका व्यक्तिगत अर्थात कुल 22921 बालक/बालिका हाई स्कूल परीक्षा में प्रतिभाग करेगें। उन्होने बताया इण्टरमीडिएट परीक्षा में 9169 बालक संस्थागत, 9746 बालिका संस्थागत, 343 बालक व्यक्तिगत व 351 बालिका व्यक्तिगत कुल 19609 बालक/बालिकाएं इण्टरमीडिएट परीक्षा में प्रतिभाग करेगें। श्री आर्य ने बताया शान्तिपूर्ण परीक्षाएं सम्पन्न कराने हेतु जनपद में 92 परीक्षा केन्द्र बनाये गये है। जिसमे 85 मिश्रित परीक्षा केन्द्र व 07 एकल परीक्षा केन्द्र है। जनपद में 44 परीक्षा केन्द्र संवेदनशील है। बैठक में अपर जिलाधिकारी जय भारत सिंह, मुख्य शिक्षा अधिकारी आरसी आर्या सहित खण्ड शिक्षा अधिकारी व केन्द्र व्यवस्थापक/प्रधानाचार्य उपस्थित थें ।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली