मेयर,पूर्व विधायक के नेतृत्व में व्यापारी पहुंचे डीएम दफ्तर

मेयर,पूर्व विधायक के नेतृत्व में व्यापारी पहुंचे डीएम दफ्तर
रूद्रपुर। सोमवार को रोडवेज के पास राम मनोहर लोहिया मार्केट के दुकानदार मेयर रामपाल सिंह, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल और व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में डीएम दफ्तर पहुंचे। उन्होंने डीएम युगल किशोर पंत से आंदोलित व्यापारियों की समस्या से अवगत कराते हुए व्यापारियों को उजड़ने से बचाने की गुहार लगाई। उनका कहना था कि राम मनोहर लोहिया मार्केट के व्यापारी मुख्य मार्ग से काफी पीछे हट कर अपना कारोबार पिछले कई दशकों से कर रहे हैं। एनएच विभाग को जनहित को देगते हुए मार्ग का चौड़ीकरण करना चाहिए। ताकि यातायात व्यवस्थित रहे और व्यापारियों का रोजगार भी बना रहे। पूर्व में जिन फड़ खोखा व्यापारियों को हटा दिया गया है उन्हे बसाने के लिए वेंडिंग जोन में स्थान उपलब्ध कराया जाए।  ताकि वह अपने परिवार का भरण पोषण कर सकें। इस दौरान डीएम ने आश्वस्त करते हुए कहा कि वह मुख्य मार्ग के दोनों ओर चौड़ीकरण के मामले में एनएच अधिकारियों से वार्ता करेंगें। साथ ही उन्होंने कहा कि एनएच पर वैडिंग जोन नहीं होता है। उन्होंने मेयर से कहा कि नगर में वेंडिंग जोन के लिए स्थान चयनित किए जाए जो राष्ट्रीय राजमार्ग से हटकर हों

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    रुद्रपुर । बेमौसम आधी और ओलावृष्टि से हुई बर्बाद फसलों का उचित मुवायजा देने का मुद्दा उठाते हुए किसान कांग्रेस ने कलेक्ट्रेट पर सांकेतिक प्रदर्शन किया और सीएम को संबोधित…

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    रुद्रपुर। रात अलग अलग सड़क हादसों में ई रिक्शा चालक और सिडकुल कर्मी की दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा दिया। मौत की खबर मिलते ही…

    You Missed

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    अलग-अलग सड़क हादसे में दो युवकों की मौत  पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा -परिवार में मचा कोहराम

    ओलावृष्टि से फसल बर्बाद,कांग्रेस ने उठाई मुवायजे की माँग  किसान कांग्रेस ने किया कलेक्ट्रेट प्रदर्शन सीएम को संबोधित पत्र एडीएम को सौपा

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली