प्रभावित व्यापारियों को पुनर्वास और उचित मुआवजा भी उपलब्ध कराया जाये

रूद्रपुर। एनएचआई द्वारा गत दिवस एक ही दिन में दो सौ से अधिक दुकानों को ध्वस्त करने के खिलाफ व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा के नेतृत्व में दर्जनों प्रभावित व्यापारी शनिवार को क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा से मिलने उनके कार्यालय पर पहुंचे जहां विधायक के नही मिलने पर व्यापारियों ने कार्यालय का घेराव किया। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष संजय जुनेजा ने कहा कि गत दिवस उजाड़े गये सभी व्यापारियों को उचित स्थानों पर पुनर्वास किया जाये साथ ही सभी को उचित मुआवजा भी उपलब्ध कराया जाये ताकि प्रभावित व्यापारी अपने परिवार का भरण पोषण कर सके। उन्होंने कहा कि प्रशासन द्वारा रात्रि में करीब 11 बजे रोडवेज के आसपास धारा 144 लगा दी गई और व्यापारियों को दुकानों से उनका सामान निकालने का मौका भी नहीं दिया गया। जिस कारण व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने के दौरान भारी नुकसान उठाना पड़ा। उन्होंने कहा कि यदि व्यापारियों को समय रहते पुनर्वास एवं मुआवजा उपलब्ध नहीं कराया गया तो व्यापारी विधायक कार्यालय के समक्ष आत्मदाह करने को बाध्य होंगे। उन्होंने कहा कि समस्त प्रभावित व्यापारी कल 19 मार्च को प्रातः दस बजे नगर निगम कार्यालय पहुंचकर मेयर से मुलाकात करेंगे। यदि निगम प्रशासन द्वारा व्यापारियों को रोकने का प्रयास किया गया तो वह जबरन निगम कार्यालय में प्रवेश करेंगे। जुनेजा ने कहा कि वह प्रशासन के समक्ष नहीं झुकेंगे और व्यापारियों के हित में अपना संघर्ष जारी रखेंगे। व्यापारी नेता राजेश बंसल ने विधायक शिव अरोरा से दूरभाष पर बातचीत की। उन्होंने बताया कि विधायक शिव अरोरा ने उन्हें व्यापारियों की समस्याओं का शीघ्र समाधान करने का आश्वासन दिया है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    दिनेशपुर। आगामी त्योहारों और थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले रामलीला कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दिनेशपुर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम…

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    रुद्रपुर। आगामी दशहरा, धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रुद्रपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रुद्रपुर पुलिस…

    You Missed

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली

    त्योहारों पर सुरक्षा की मांग, व्यापारियों ने पुलिस से की पुख्ता इंतजाम की अपील

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति