चोरी के माल व कैण्टर सहित 03 शातिर चोरों को पुलिस ने किया गिरफ्तार

किच्छा । पुलभट्टा सितारगंज किच्छा आदि क्षेत्रो मे हाईवे के आस पास खडे रहने वाले वाहनो के टायर, स्टेपनी , बैट्रे वाहनो के अन्दर रखे मोबाईल फोन आदि को चोरी करने वाला एक गैग काफी दिनो से सक्रिय था । इसी गैग द्वारा पुलभट्टा के आस पास कई छुटपुट चोरिया की थी । दिनांक 18-03-23 को नसीम पुत्र मो0अहमद नि0 रजा मस्जिद के पास वार्ड न0 19 सिरौलीकला थाना पुलभट्टा जिला उधमसिह नगर द्वारा थाना पुलभट्टा मे अपने वाहन कैन्टर न0 UK06CB-8509 से कुछ अज्ञात चोरो द्वारा स्टेपनी CEAT टायर मय रिम के चोरी करने के सम्दर्भ मे थाना पुलभट्टा मे FIR NO- 56/2023 धारा 380/411 भादवि पंजीकृत कराया गया तत्काल रात्रि चीता मोबाईल मे तैनात का0 दीपक विष्ट व का0 चारू चन्द पन्त द्वारा सूचना पर प्रभावी कार्यवाही करते हुए रात्रि अधिकारी उ0नि0 दीपा के साथ तत्काल मौके के पास से ही वादी मुकदमा व उसके परिजनो की मदद से अभि0गण क्रमशः 1-वसीम पुत्र शकील निवासी गंगवार थाना हसन पुर जिला अमरोहा उ0प्र0 उम्र 22 वर्ष, 2- राशिद पुत्र मुशाहिद निवासी उपरोक्त ,-3 अजमत पुत्र अबरार उम्र 22 वर्ष निवासी उपरोक्त को गिरफ्तार कर उनके पास बरामद कैन्टर UK04CC-0213 के अन्दर घटना मे प्रयुक्त एक व्हील पाना,एक अदद राड व चोरी टायर मय रिम संख्या N-8856 बरामद किया जामा तलाशी मे अभि0 गणो से 01 अदद मोबाईल मल्टीमीडिया वन प्लस कम्पनी, भारत देश के 150 रू0 , नेपाल देश के 7 नोट कुल रूपये 80 रूपये, पाकिस्तान का 01 नोट 10 रूपया. सऊदी अरबिया का 01 नोट 01 रियाल बरामद हुए। पूछताछ मे यह पता चला कि उक्त गिरोह का सरगना अजमत है जिसके विरूद्ध अमरोहा मे अलग अलग थानो मे कुल 06 अभियोग दर्ज है। जो अपने साथियो की मदद से नेपाल तक माल लाने ले जाने के बहाने चोरी और स्मैक का कारोबार करते है । अभि0गणो को रिमाण्ड हेतु  न्यायालय पेश किया जा रहा है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    दिनेशपुर। आगामी त्योहारों और थाना क्षेत्र में आयोजित होने वाले रामलीला कार्यक्रमों को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए दिनेशपुर पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसी क्रम…

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    रुद्रपुर। आगामी दशहरा, धनतेरस और दीपावली के त्योहारों को शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने के लिए रुद्रपुर पुलिस अलर्ट मोड पर है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार कोतवाली रुद्रपुर पुलिस…

    You Missed

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों और रामलीला को लेकर दिनेशपुर पुलिस अलर्ट, कमेटियों के साथ की बैठक

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    त्योहारों को लेकर रुद्रपुर पुलिस अलर्ट, बाजारों में भारी पुलिस बल के साथ फ्लैग मार्च

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे कोतवाली

    कोतवाल की कुर्सी खाली, दरोगा संभाल रहे  कोतवाली

    त्योहारों पर सुरक्षा की मांग, व्यापारियों ने पुलिस से की पुख्ता इंतजाम की अपील

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    हल्द्वानी में 9 अक्टूबर को होगा भव्य व्यापारी सम्मेलन, सीएम धामी करेंगे शिरकत

    बरेली में ससुराल से विदा कराकर पत्नी की हत्या, दो बेटों को लेकर फरार हो गया पति