खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के नेपाल भागने की आशंका

Spread the love

खालिस्तान समर्थक अमृतपाल के नेपाल भागने की आशंका
कुमाऊं सीमा में पुलिस ने बढ़ाई चौकसी
हल्द्वानी। खालिस्तान समर्थक अमृतपाल सिंह को पंजाब पुलिस अबतक गिरफ्तार नहीं कर पाई है, उसे पकड़ने के लिए पुलिस ने 15 दिन पहले ही प्लान तैयार कर लिया था, इसके बावजूद पुलिस उसे पकड़ने में नाकामयाब रही। इस बीच अमृतपाल और उसके समर्थकों की तलाश में उत्तराखंड पुलिस ने भारत-नेपाल सीमा पर तलाशी अभियान तेज कर दिया है।
अमृतपाल सिंह को पकड़ने के लिए पंजाब पुलिस की कई टीमें लगी हुई हैं। आशंका है कि कहीं अमृतपाल और उसके समर्थक उत्तराखंड के रास्ते नेपाल सीमा में न घुस जाएं, इसको लेकर उत्तराखंड पुलिस इंडो-नेपाल बॉर्डर पर सर्च ऑपरेशन चला रही है। पुलिस द्वारा गुरुद्वारों, होटलों और भारत-नेपाल सीमा पर इलाकों में अभियान चलाया गया। आईजी डॉ नीलेश आनन्द भरणे ने बताया कि पंजाब के पुलिस अधिकारियों ने सूचना दी कि अमृतपाल सिंह और उसके सहयोगी देश से भागने की कोशिश कर रहे हैं।  इसको लेकर पुलिस ने उत्तराखंड में तलाशी अभियान शुरू कर दिया है। उत्तराखंड पुलिस को स्केच दिया गया है और उसे भीड़भाड़ वाले स्थानों में चस्पा कर दिया गया है। भारत-नेपाल सीमा पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है ताकि, वह यहां से नेपाल न भाग जाए। पुलिस ने स्थानीय निवासियों को सूचित करने के लिए अमृतपाल और उसके साथियों के पोस्टर भी लगाए हैं।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी