तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आकर पांच तीर्थ यात्रियों की मौत, आधे दर्जन से अधिक घायल

Spread the love

टनकपुर । उत्तराखंड के टनकपुर स्थित पूर्णागिरि धाम में बड़ा हादसा हो गया। एक वाहन कई लोगों को कुचलता हुआ निकल गया। इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है फिलहाल घटनास्थल पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं हादसे को जिसने भी देखा रोंगटे खड़े हो गए जबकि आठ लोगों के घायल होने की सूचना है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक गुरुवार को उत्तर प्रदेश के बहराइच और बदायूं से आए श्रद्धालुओं का जत्था मां पूर्णागिरि के दर्शन कर ठूलीगाड़ पहुंचा था, इसी दौरान टनकपुर से श्रद्धालुओं को लेकर आ रही निजी बस संख्या-यूके 012-3751 ने पैदल चल रहे श्रद्धालुओं को कुचल दिया। हादसे का शिकार हुए सभी लोगों को टनकपुर अस्पताल लाया गया। कुछ लोगों ने इलाज से पहले ही दम तोड़ दिया। जबकि कुछ घायलों का टनकपुर उप जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद मौके पर चीख पुकार मच गई। स्थानीय पुलिस और अन्य श्रद्धालुओं की मदद से घायलों को 108 और निजी वाहनों के जरिए टनकपुर अस्पताल लाया गया। घटना के बाद बस का चालक फरार हो गया है। इस घटना की सूचना मिलने पर मेला मजिस्ट्रेट व एसडीएम सुंदर सिंह और सीओ अविनाश वर्मा मौके पर पहुंचे और उन्होंने घटना स्थल का जायजा लिया।
घटना में हुई मौत में शामिल यूपी के बहराइच के सोहरबा निवासी 32 वर्षीय मायाराम पुत्र बब्बर, 40 वर्षीय बद्रीनाथ पुत्र रामलखन, 20 वर्षीय नेत्रवती पुत्री वीर सिंह की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि यूपी के बदायूं के बिडोला पिल्खी निवासी 26 वर्षीय अमरावती पत्नी मोहन सिंह की अस्पताल में मौत हो गई जबकि बहराइच निवासी 30 वर्षीय रामदेई पत्नी तोताराम ने मार्ग में दम तोड़ दिया। वहीं, घायलों में बहराइच के सोहरबा रामगंगा निवासी 48 वर्षीय रामसूरत पुत्र असरफी, 40 वर्षीय राजा मिल सोहरबा, रामगंगा की निवासी पार्वती देवी पुत्री लालता प्रसाद, दरैया रामगंगा निवासी की निवासी 05 वर्षीय सरोज पुत्री बद्रीनाथ, सोहरबा चितौरा की निवासी 35 वर्षीय कौशल्या पत्नी बद्रीनाथ, सहरोबा की निवासी 50 वर्षीय कुसुम देवी पत्नी राम स्वरूप व बहराइच के ही 26 वर्षीय धीरज राम पुत्र बब्बर घटना में घायल हैं। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे की जांच में जुटी है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप