ट्रेक्टर की चपेट में आने से 10 वर्षीय नाबालिक की मौत

टनकपुर। पूर्णागिरि मार्ग में चिड़ियाघोल के पास हुए हादसे में मां पूर्णागिरि के दर्शनों को जा रहे एक दस वर्षीय बच्चे की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि परिवार के साथ अपने ट्रैक्टर में सवार होकर दर्शन के लिए जा रहे थे परिवार का एक दस वर्षीय बच्चा अपने ही ट्रैक्टर की चपेट में आ गया। जानकारी के अनुसार दस वर्षीय गौरव पुत्र घनश्याम निवासी महादिया, पूरनपुर जिला पीलीभीत ट्रैक्टर में बैठने का प्रयास करते समय अनियंत्रित होकर नीचे गिरा और ट्रैक्टर के टायर के नीचे आ गया। परिजन उसे तत्काल उप जिला चिकित्सालय लाए। जहां डॉ. उमर ने उसे मृत घोषित कर दिया। बच्चे की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद