नकाबपोश बदमाशों ने नैनीताल बैंक में बोला धावा  

Spread the love

नकाबपोश बदमाशों ने नैनीताल बैंक में बोला धावा

घटना के खुलासे को पुलिस और एसओजी की टीमें लगाईं गईं
अल्मोड़ा । नकाबपोश बदमाशों ने नैनीताल बैंक में बोला धावा, बैंक लूटने को 8 ताले काटे हैरतअंगेज घटना को  अंजाम  दिया ।  उत्तराखंड में बदमाशों के हौसले दिन प्रतिदिन बुलंद होते जा रहे हैं। कोतवाली से चंद कदमों की दूरी पर बदमाशों की इस हैरत अंगेज हरकत से पुलिस भी दंग रह गई। मामला खुलने पर पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। कई टीमें बनाकर पुलिस बदमाशों को गिरफ्तार करने में जुटी हुई है।
यह सनसनीखेज मामाल अल्मोड़ा जिले में सामने आया है। नकाबपोश बदमाशों ने बीती रात कोतवाली से चंद कदम की दूरी पर स्थित नैनीताल बैंक की शाखा में धावा बोल दिया। बेखौफ बदमाश गैस कटर से मुख्य गेट और लॉकर रूम के आठ ताले काटकर बैंक में घुसे। लेकिन, लॉकर रूम का ताला नहीं तोड़ पाने के कारण बैंक में लूट की बड़ी वारदात सफल नहीं हो सकी। अल्मोड़ा से सटे कोसी में गैस कटर से एटीएम काटने की वारदात के 24 घंटे के भीतर बैंक लूट की दूसरी सनसनीखेज वारदात ने पुलिस महकमें में हड़कंच गच गया है। जानकारी के अनुसार, रानीखेत में कोतवाली से करीब 500 मीटर की दूरी पर नैनीताल बैंक की शाखा है। बुधवार देर रात कुछ नकाबपोश बदमाशों ने बैंक में धावा बोल दिया। बैंक में घुसने से पहले बदमाशों ने बेहद शातिराना अंदाज में पहले सीसीटीवी वायर, बिजली और टेलीफोन का कनेक्शन काटा। इसके बाद गैस कटर से तीन दरवाजों के आठ ताले काटने के बाद लॉकर रूम तक पहुंच गए, लेकिन लॉकर नहीं कट पाने के कारण बदमाश नकदी ले जाने में सफल नहीं हो सके। सुबह करीब 9.30 बजे जब बैंककर्मी संजीव कुमार बैंक पहुंचे, तो मुख्य गेट के ताले टूटे देख उनके होश उड़ गए। उन्होंने तुरंत पुलिस के साथ ही शाखा प्रबंधक को भी वारदात की जानकारी दी। सूचना मिलते ही आनन-फानन में शाखा प्रबंधक राहुल ऐरी समेत बैंक के कर्मचारी भी बैंक पहुंच गए।बैंक तोड़ने की सनसनीखेज वारदात से क्षेत्र में खलबली मच गयी है। पुलिस ने तुरंत फॉरेंसिक टीम को बुलाया और मौके से फिंगर प्रिंट एकत्र कराए। सीओ, कोतवाल टीम के साथ मौका मुआयना कर बैंक कर्मियों से जानकारियां जुटाईं। शाखा प्रबंधक की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने अज्ञात लोगों के खिलाफ बदमाशी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस ने कई टीमें बनाकर तफ्तीश शुरू कर दी है। घटना के खुलासे को पुलिस और एसओजी की टीमें लगाईं गईं हैं। पुलिस का दावा है कि बदमाशों को जल्द ही गिरफ्तार कर जेल भेज दिया जाएगा।
इधर, पुलिस ने बताया कि घटना रात करीब दो से 3.30 बजे के बीच की है, वायर काटने से पहले एक नकाबपोश बदमाश सीसीटीवी में कैद हुआ है।शहर के बीच बैंक शाखा में हुई बदमाशी के प्रयास की घटना गंभीर प्रवृत्ति की है। मामले की तह तक जाने, दोषियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस और एसओजी की टीमें गठित की गईं हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। तिलक राम वर्मा, सीओ रानीखेत ।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। :-एस.आई.आर सर्वे पूर्ण होने के बाद पूर्व विधायक की बुजुर्ग माता को आपत्ति नोटिस मिलने के बाद शहर की राजनीति गरमा गई है और गुस्साएं पूर्व विधायक…

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। छापामार टीम ने पाया कि जय गुरुदेव कंपनी द्वारा बेची जा रही मशीनें प्रसिद्ध ब्रांड शक्तिमान की महत्वपूर्ण मॉडल की हुबहु नकल प्रतीत हुई। जो कि किसानों…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    एस आई आर सर्वे:-पूर्व विधायक की मां को मिला आपत्ति नोटिस  ठुकराल ने दिया एसडीएम कार्यालय के सामने धरना

    छापेमारी के दौरान नकली ब्रांड की एक मशीन भी बरामद की गई।

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर हाईवे चौड़ीकरण: व्यापार मंडल में भी मतभेद, अध्यक्ष के बयान से कोषाध्यक्ष और महामंत्री ने बनाई दूरी

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    काशीपुर बाईपास चौड़ीकरण: पुनर्वास योजना पर राजनीति तेज, व्यापार मंडल अध्यक्ष ने महापौर के दावों पर उठाए सवाल

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    भूमि सर्वे के साथ तेज हुई बाईपास चौड़ीकरण की प्रक्रिया, व्यापारियों के पुनर्वास पर फोकस

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप

    लोन और चेकबुक में फर्जीवाड़ा, परिचित की आईडी से लाखों की ठगी का आरोप