नगर निगम का एक और घोटाला: काम 25 लाख का, मेयर ने ठेका दिया 55 लाख में: मेयर G-20 की आड़ में कर रहे घोटाला: मोहन खेड़ा

नगर निगम का एक और घोटाला: काम 25 लाख का, मेयर ने ठेका दिया 55 लाख में:
मेयर G-20 की आड़ में कर रहे घोटाला: मोहन खेड़ा
रुद्रपुर। नगर निगम के वार्ड नंबर 32 से पार्षद मोहन खेड़ा ने कहा  कि मेयर रामपाल सिंह ने नैनीताल रोड पर ह्यूम पाइप डालने का ठेका 55,00,000/ ₹ का दिया है, जो लागत से बहुत अधिक है। G-20 की आड़ में मेयर अपने चहेते ठेकेदारों को लाभ पहुंचा रहे हैं।
श्री खेड़ा ने कहा कि G-20 के नाम पर नगर निगम सरकारी धन का दुरुपयोग कर रहा है। नैनीताल रोड पर ह्यूम पाइप (सीमेंटेड पाइप) डालने का ठेका 55 लाख में दिया गया है, जबकि यह कार्य 20 से 25 लाख के बीच हो सकता था। आरोप है कि टेण्डर प्रक्रिया में बहुत कम समय में टेण्डर कर दिया गया। किसी अन्य ठेकेदार को उस टेण्डर में आने का मौक़ा ही नहीं दिया। जी-20 के नाम पर घोटाला किया जा रहा है। मेयर अपने चहेते ठेकेदार को अनुचित लाभ पहुंचा रहे हैं। उन्होंने ह्यूम पाइप के ठेके की जांच की मांग की है।  पार्षद मोहन खेड़ा ने कहा कि नगर निगम में इन दिनों भ्रष्टाचार चरम पर है। यदि उच्च स्तरीय जांच हो तो मेयर और ठेकेदारों के गठजोड़, बन्दरबाँट का खुलासा हो सकता है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद