पांच माह से फरार गैगस्टर को पुलिस ने तमंचा कारतूस के साथ किया गिरफ्तार गैंगस्टर कक्का सिंह उर्फ कक्की के विरुद्ध दर्ज हैं आधा दर्जन आपराधिक अभियोग

नानकमत्ता ।  थाना अध्यक्ष के नेतृत्व में पुलिस टीम ने वांछित चल रहे गैगस्टर को अवैध तमंचा व कारतूस के साथ गिरफ्तार किया है।
शनिवार को नानकमत्ता थाने पहुंचे पुलिस अधीक्षक अपराध एवं यातायात मनोज कुमार कत्याल ने जारी प्रेस वार्ता में खुलासा करते हुए बताया कि जी-20 को लेकर जनपद में सत्यापन / वांछित
गतिविधियों में लिप्त आरोपियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत  थानाध्यक्ष देवेंद्र करव के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने पांच माह से वांछित चल रहे  गैगस्टर ग्राम गिधौर निवासी कक्का सिंह उर्फ कक्की पुत्र बग्गा सिंह को नानकमत्ता के मच्छीझाला गिरफ्तार किया है जिसके कब्जे से एक 315 बोर अवैध तमचे व एक कारतूस बरामद हुआ है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध  धारा 3/25 आर्म्स एक्ट में अभियोग दर्ज किया है। बताया कि आरोपी धारा 2/3 गैगस्टर एक्ट में विगत पांच माह से फरार चल रहा था। पकड़े गए आरोपी को पुलिस द्वारा न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा। पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल ने सफलता प्राप्त करने वाली टीम की पीठ थपथपाई।पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष देवेन्द्र गौरव, उप निरीक्षक लक्ष्मण जोशी, मुख्य आरक्षी नवनीत कुमार, आरक्षी प्रवीण गोस्वामी, नवीन जोशी,  अमित देवरानी शामिल हैं।  पांच माह से वांछित चल रहे गैंगस्टर को पकड़ने में अहम भूमिका निभाने वाली पुलिस टीम में कस्बा इंचार्ज उपनिरीक्षक लक्ष्मण जोशी, सिपाही नवनीत कुमार, प्रवीण गोस्वामी की पुलिस अधीक्षक मनोज कुमार कत्याल ने पीठ थपथपाई।
पांच माह से वांछित, फरार चल रहे गैंगस्टर कक्का सिंह उर्फ कक्की पर छ: अपराधिक आयोग पंजीकृत हैं जिसमें  धारा 307/323/506 IPC व धारा 25 आर्म्स एक्ट तथा धारा 323/504/506 के अलावा
धारा 08/22/27/29/60 व हत्या के प्रयास धारा   147/323/307/504/506/34 तथा गैगस्टर एक्ट की धारा 2/3 के मुकदमा पंजीकृत हैं।  जनपद भर में वांछित अपराधियों के विरुद्ध पुलिस द्वारा निरंतर कार्रवाई जारी है अपराधियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद