G-20 सम्मेलन में मेहमानों के स्वागत को रामनगर तैयार, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम  सम्मेलन के दौरान बॉर्डर पर फोर्स रहेगी  अलर्ट   

Spread the love

G-20 सम्मेलन में मेहमानों के स्वागत को रामनगर तैयार, सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम
सम्मेलन के दौरान बॉर्डर पर फोर्स रहेगी  अलर्ट

मेहमानों को सम्मेलन के अंतिम दिन कार्बेट पार्क की सफारी करने की भी तैयारी
उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन परोसने की तैयारी
परोसे  जाएंगे उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन
रामनगर। 28 मार्च से रामनगर में शुरू होने वाले तीन दिवसीय जी-20 सम्मेलन की तैयारियों को शासन-प्रशासन ने अंतिम रूप दे दिया है। विज्ञान विषय पर होने वाले इस सम्मेलन में 70 से अधिक विदेशी मेहमान शामिल होंगे। मेहमानों को सम्मेलन के अंतिम दिन कार्बेट पार्क की सफारी करने की भी तैयारी पूरी कर ली गई है। सुरक्षा व्यवस्था के भी कड़े प्रबंध किए गए हैं।
G-20 सम्मेलन को लेकर पुलिस कर्मियों की ब्रीफिंग के बाद रिहर्सल की गई। ऊधमसिंहनगर के पंतनगर एयरपोर्ट से लेकर रामनगर तक सड़कों को दुरुस्त करने के साथ ही सुंदरीकरण किया गया है। दीवारों पर लोक संस्कृति को रेखांकित करती पेटिंग बनाई गई हैं। भोजन में मेहमानों को विदेशी व्यंजनों के साथ ही उत्तराखंड के पारंपरिक व्यंजन भी परोसने की भी तैयारी की गई है। सुरक्षा तैयारियों को अंतिम रूप देने के क्रम में रविवार को रुद्रपुर पुलिस लाइन में एडीजी अपराध एवं कानून व्यवस्था वी मुरुगेशन ने समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा किसी भी स्तर पर लापरवाही कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
आइजी कुमाऊं नीलेश आनंद भरणे ने कहा कि विदेशों से आने वाले मेहमानों की आवाजाही का रूट स्पष्ट है। रूट पर हिंदी और अंग्रेजी साइन बोर्ड लगाए गए हैं। उप्र सीमाओं के अलावा नेपाल बार्डर पर चौकसी बढ़ाई गई है। कुमाऊं और गढ़वाल से 1500 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है। नैनीताल के गड़प्पू से ढिकुली तक तीन मेजर जोन व सात सेक्टर में बांटा गया है। ताज व नम रिसार्ट को अलग से सेक्टर बनाया गया है। जी- 20 सम्मेलन में आने वाले मेहमानों को जिस रास्ते से ढिकुली तक ले जाया जाएगा। वह रास्ता फूलों से महकेगा। सड़क किनारे झाड़ी साफ करके वहां छह सौ से अधिक फूलों के पौधे लगाए जा रहे हैं। साथ चार सौ से अधिक गमले भी रखे जाएंगे। मेहमान कोसी बैराज होते हुए महाविद्यालय के रास्ते ढिकुली जाएंगे। महाविद्यालय के बाहर दीवारों को उत्तराखंडी संस्कृति से सजाया गया है। महाविद्यालय के समीप दोनों ओर अनुउपयोगी जगह में भी विभिन्न प्रजाति के फूलों के पौधों को लगाया जा रहा है। रविवार को दिन भर 30 से अधिक श्रमिक अधिकारियों की निगरानी में फूल के पौध लगाने में जुटे रहे। खाली पड़ी जगह को फूलों के पौधों से सजाने की जिम्मेदारी उद्यान विभाग को दी गई है। बाजपुर में भगत सिंह चौक पर विद्यार्थी मेहमानों का पुष्प वर्षा से स्वागत करेंगे। रामनगर में भाजपा के प्रदेश संगठन महामंत्री अजेय कुमार के दिशा निर्देशन में विभिन्न संस्थाओं व स्कूली बच्चों ने एक किलोमीटर तक स्वच्छता का सारथी बनकर अभियान चलाया।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर में नैनाताल  हाईवे पर गाड़ी हटाने को लेकर उपजे विवाद के बाद दो पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए और जमकर लात-घूंसे चले। हमले में कई लोग…

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    Spread the love

    Spread the loveरुद्रपुर। थाना ट्रांजिट कैंप इलाके के रहने वाले एक युवक को बैंक क्रेडिट कार्ड कर्मी बनकर लाखों रुपये हड़पने का मामला सामने आया है। पुलिस ने तहरीर के…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    हाईवोल्टेज ड्रामा: गाड़ी हटाने को लेकर मारपीट, पुलिस ने संभाला मोर्चा

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    फोन पर क्रेडिट कार्ड ऑफर, खाते से उड़ाए 1.79 लाख रुपये

    दबंग परिवार का आतंक: महिला को लहूलुहान कर लूटे 50 हजार रुपये

    सोशल मीडिया पर हनी ट्रैप, युवक को ब्लैकमेल कर मांगे लाखों रुपये

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    कालाबाजारी पर सख्ती: एसएसपी ने बनाई त्वरित कार्रवाई टीम, अधीनस्थों को जारी गाइडलाइन

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी

    डीएम अविनाश सिंह ने तहसील सदर में सुनीं जन-समस्याएं, निस्तारण में ढिलाई पर दी चेतावनी