अटरिया माँ का डोला मन्दिर को हुआ रवाना, आज से होगा मेला शुरू

रुद्रपुर। गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी मोहल्ला रम्पुरा स्थित मां अटरिया देवी मंदिर से जयघोषों एवं पुष्प वर्षा के बीच मां अटरिया देवी का भव्य डोला निकाला गया। जो नगर के मुख्य मार्गों से होकर गुजरता हुआ प्राचीन श्री अटरिया देवी माता शक्ति पीठ जगतपुरा पहुँचेगा, जहां मां अटरिया देवी की प्रतिमा को विधि विधान एवं पूजा अर्चना के बीच स्थापित किया जायेगा। आज से ही प्राचीन श्री अटरिया मेला भी प्रारंभ हो जायेगा।
इससे पूर्व मोहल्ला रम्पुरा स्थित मां अटरिया देवी मंदिर में प्रातः महंत पुष्पा देवी की अगुवाई में विधि विधान से पूजा अर्चना की गई। जिसके पश्चात फूल मालाओं से सुसज्जित पालकी में माँ अटरिया देवी की प्रतिमा को विराजमान किया गया। श्रद्धालुओं द्वारा पालकी पर पुष्प वर्षा की गई सारा वातावरण मां अटरिया देवी की जय घोषणा से गुंजायमान हो उठा।
भव्य डोला शोभायात्रा में कई आकर्षक झांकियां प्रदर्शित की गई थीं वही कलाकारों द्वारा किये जा रहे राधा कृष्ण के नृत्य से लोग मंत्रमुग्ध होकर नाचते गाते जा रहे थे। शोभायात्रा का जगह जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया। शोभायात्रा रम्पुरा से प्रारंभ होकर किच्छा रोड़, इन्द्रा चैक, नैनीताल रोड़, डीडी चैक, अटरिया रोड़ होता हुआ प्राचीन श्री अटरिया माता शक्तिपीठ पहुँचेगा। जहां धार्मिक अनुष्ठानों के साथ माँ अटरिया की प्रतिमा स्थापित किया जायेगा।
  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद