दुकान में घुसकर सुनार की गर्दन पर चाकू से वार कर किया  घायल  

सितारगंज। नगर के किच्छा मार्ग स्थित एक ज्वैलर्स की दुकान में घुसकर पिता और दो पुत्रों ने सुनार की गर्दन पर चाकू से वार कर घायल कर दिया। हमले में सुनार और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हुए हैं। आरोपियों पर सुनार के गले से सोने की चेन लूटने का भी आरोप है। पुलिस ने घायलों का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया है। मामले में अभी मुकदमा दर्ज नहीं किया गया है। नगर के किच्छा रोड में राजू रस्तोगी पुत्र मोहनलाल निवासी वार्ड आठ की सुनार की दुकान है। शुक्रवार की शाम एक आरोपी दुकान में जबरन घुस गया। उसने राजू के 5 वर्षीय पुत्र को पीटना शुरू कर दिया, जिसका राजू ने विरोध किया, आरोप है कि इस दौरान वह अपने भाई और पिता को बुला लाया, तीनों आरोपियो ने राजू को दुकान में पकड़ लिया। इस दौरान एक ने राजू की गर्दन पर चाकू से वार कर दिया। चाकू से राजू की गर्दन आंशिक रूप से कट गई है। पीड़ित के चिल्लाने पर उसके पिता मोहनलाल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने हमलावरों से राजू को बचाने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उसके पिता पर बेल्ट और डंडो से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायलों का सरकारी अस्पताल में उपचार कराया गया है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपियो के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।

  • NEWS TEHKIKAT

    Related Posts

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    रुद्रपुर। मानदेय बढ़ोतरी की मांग के लिए आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। कार्यकर्ताओं ने नौ हजार में दम नहीं, चौबीस हजार से कम नहीं के नारों से 24…

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    रुद्रपुर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने मानदेय बढ़ाने की मांग को लेकर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने रुद्रपुर कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन कर…

    You Missed

    नौ हजार में दम नहीं, 24 हजार से कम नहीं

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    ड्रम की सफाई के दौरान चार महिला श्रमिकों की बिगड़ी हालत, एक की मौत

    पनियाला फायरिंग कांड: हिंदू संगठनों ने पुलिस से की कड़ी कार्रवाई की मांग

    युवाओं के लिए रोजगार मेले का आयोजन, 9 अभ्यर्थियों को मिला ऑफर

    गोली-तोड़फोड़ कांड के तीन अभियुक्त गिरफ्तार  कोतवाली ट्रांज़िट कैम्प हुई थी घटना  पिस्टल-तमंचा-कारतूस भी बरामद